एएन 32 मिसिंग विमान केस : कोई भी ज़िंदा बच नहीं सका !
एएन 32 मिसिंग विमान केस : भारतीय वायुसेना का एएन 32 विमान जब से खोया है तब से इसे ढूंढने के लिए पूरी सरकारी मशीनरी लगी है और आखिर में जब इसका मलबा मिला तो उम्मीद जगी थी कि इसमें सवार लोगों के बारे में कोई शुभ समाचार सुनने या पढ़ने को मिलेगा| एक दुखद घटनाक्रम में भारतीय वायुसेना द्वारा इस बात पर मोहर लाक चुकी है कि इसमें सवार कोई भी शख्स ज़िंदा नहीं बच पाया है|
एएन 32 मिसिंग विमान केस : परिवारों को सूचित किया गया
IAF search teams reached the AN-32 crash site today morning and did not find any survivors. The families of the 13 personnel have already been informed that there are no survivors. pic.twitter.com/7FZj0ugryk
— ANI (@ANI) June 13, 2019
दूसरे शब्दों में कहे तो यह साफ़ है कि सारे उम्मीदें अब ख़त्म हो चुकी है| इस विमान हासे में सवार कोई भी शख्स अब ज़िंदा नहीं है| इस बाबत सभी परिवार वालो को जानकारी दे दी गई है| विदित हो कि इस विमान में 8 क्रू मेंबर और 13 लोग सवार थे| 3 जून यानी 10 दिन पहले असम के जोरहाट से टेक ऑफ भरने के बाद एएन 32 विमान मिसिंग था|
युवराज को मिले शानदार फेयरवेल, सोशल मीडिया पर उठ रही हैं मांग
इसके लापता होने के बाद से ही बड़े लेवल पर एक सर्च ऑपरेशन चलाया गया| वायुसेना द्वारा गायब लोगों और विमान के बारे में जानकारी देने वाले को 5 लाख रुपये की इनामी राशि देने का भी एलान हुआ था|
एएन 32 मिसिंग विमान अरुणाचल प्रदेश के शि-योमि ज़िले के मेचूका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए 3 जून यानी सोमवार को 12 बजकर 27 मिनट पर असम के जोरहाट से टेक ऑफ किया किन्तु 1 बजे तक इसका संपर्क जमीनी नियंत्रण कक्ष से पूरी तरह से टूट गया था और तभी यह गायब था|
देश भर के लोग इसी उम्मीद में विमान का जब मलबा मिला तो इसमें सवार लोगों का भी जल्द ही पता चल जायेगा किन्तु दुर्भाग्यवश उनमें से कोई भी भी बच नहीं पाया जब बुधवार को दोबारा हुए सर्च ऑपरेशन में उनमें से कोई भी नहीं मिल पाया|
नाना-तनुश्री मीटू मामला पहुँच गया है इस पड़ाव पर

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

