International Affairs News politics Trending 

एससीओ शिखर सम्मलेन 2019 के लिए पीएम मोदी पहुँचे बिश्केक , नहीं होगी इस देश से वार्ता

एससीओ शिखर सम्मलेन 2019 : शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मलेन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान के बिश्केक आज (13 जून ) को पहुँच गए है| इस अहम शिखर वार्ता में वैश्विक सुरक्षा स्थिति और आर्थिक सहयोग पर मुख्या ध्यान दिया जाएगा|

एससीओ शिखर सम्मलेन 2019 : जाने से पहले पीएम मोदी बोले थे …..

एससीओ शिखर सम्मलेन के लिए किर्गिस्तान जाने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इस बार एससीओ में उनकी योजना कई देशों से द्विपक्षीय बातचीत करने की है| उन्होंने कहा कि इस विशेष क्षेत्र में बहुपक्षीय राजनीतिक, आर्थिक सुरक्षा और लोगों से लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देने में हम एससीओ को विशेष महत्व देते हैं।

दो वर्ष पहले पूर्ण सदस्य बनने के बाद भारत ने संगठन में वार्ता तंत्र को मज़बूत करने में अग्रणी भूमिका निभाई थी जिससे सामंजस्य स्थापित हो सके| पीएम मोदी ने कहा कि एससीओ की अध्यक्षता करने वाले किर्गिस्तान गणराज्य का वह पूरा समर्थन करते है|

नाना-तनुश्री मीटू मामला पहुँच गया है इस पड़ाव पर

पीएम मोदी ने कहा कि एससीओ शिखर सम्मलेन 2019 के समापन के बाद किर्गिस्तान गणराज्य के प्रेसिडेंट के न्योते पर वह 14 जून को वहां की आधिकारिक द्विपक्षीय यात्रा पर भी होंगे| पीएम ने कहा कि भारत-किर्गिस्तान के बीच सदियों का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ता है जो समय के साथ मज़बूत हुआ है| दोनों देश हर हालत में एक दूसरे के साथ मज़बूती के साथ खड़े रहे है और भारत आगे भी किर्गिस्तान के प्रति अपना समर्थन रखेगा|

द्विपक्षीय बैठक में रक्षा ,सुरक्षा , व्यपार एवं निवेश में चर्चा के उपरान्त वह किर्गिस्तान के राष्ट्रपति जीनबेकोव के साथ भारत-किर्गिज बिज़नेस फोरम को भी सम्भोधित करेंगे| बता दें कि इस दौरे पर भारत की रूस और चीन से भी वार्ता होगी हालाँकि विदेश मंत्रालय ने पिछले दिनों ही साफ़ कर दिया था कि इस दौरे पर मौजूद पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की बातचीत नहीं होने वाली है|

 

एएन 32 मिसिंग विमान केस : कोई भी ज़िंदा बच नहीं सका !

Related posts

Leave a Comment