सनी देओलBreaking News Featured Article politics 

लोकसभा का चुनाव जीत कर संसद पहुंचे सनी देओल संसद में नहीं बैठ पाएंगे हेमा मालिनी के साथ

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को देश की जनता ने प्रचंड बहुमत दिया है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लड़ने वाले अभिनेता खेल जगत के सितारों के साथ साथ अन्य ऐसे कई व्यक्ति चुनाव जीत गए जिनका राजनीति से कोई लेना-देना ही नहीं था। ऐसे ही एक शख्स बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल। सनी देओल के राजनीति में आने से पहले उनकी सौतेली माता हेमा मालिनी मथुरा से लोकसभा सांसद थीं। सनी देओल भी अब गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद में पहुंच गए हैं। सनी देओल ने पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था और उन्होंने इस चुनाव में जीत भी दर्ज कर ली है। गुरदासपुर लोकसभा सीट इससे पहले विनोद खन्ना सांसद हुआ करते थे।

संसद में नहीं बैठ पाएंगे एक साथ

दरअसल जो भी प्रत्याशी लोकसभा चुनाव जीतकर संसद में पहुंचते हैं तो वहां पर पहुंचने के बाद उनके बैठने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। उन नियमों को चुने गए सांसदों को फॉलो करना पड़ता है। नियम के मुताबिक कई बार सांसद रह चुके और वरिष्ठ सांसदों को लोकसभा के अंदर आगे की पंक्तियों में जगह मिलती है। वही जो प्रत्याशी पहली बार लोकसभा का चुनाव जीत कर आए हैं उनको बैक बेंचर्स की तरह पीछे की सीट में बैठना होता है। हेमा मालिनी मथुरा से दूसरी बार सांसद चुनकर लोकसभा में गई हैं। ऐसे में उनकी बैठने की सीट की पंक्ति बीच में कहीं पर हो सकती है। जबकि सनी देओल पहली बार सांसद बने हैं। ऐसे में वह पीछे की सीटों पर बैठेंगे।

यह है बैठक व्यवस्था का फार्मूला

दरअसल निर्वाचित सांसदों के लोकसभा के अंदर बैठने का एक फार्मूला बनाया गया है। इस फार्मूले के अनुसार लोकसभा स्पीकर के दाहिने तरफ सत्ता पक्ष के लोग बैठेंगे। वहीं स्पीकर के बाएं तरफ विपक्ष के लोग बैठेंगे। दाहिनी तरफ की आगे की पंक्तियां प्रधानमंत्री और उनकी कैबिनेट के साथ साथ राजनीतिक दल के कुछ वरिष्ठ सदस्यों के लिए रहती है। वहीं बाएं तरफ की अगली पंक्ति नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के प्रमुख नेताओं के लिए रखी जाती है। गुरदासपुर लोकसभा सीट से जीत कर संसद के सनी देओल को बैकबेंचर्स की तरह पीछे बैठना पड़ेगा।

Summary
लोकसभा का चुनाव जीत कर संसद पहुंचे सनी देओल संसद में नहीं बैठ पाएंगे हेमा मालिनी के साथ
Article Name
लोकसभा का चुनाव जीत कर संसद पहुंचे सनी देओल संसद में नहीं बैठ पाएंगे हेमा मालिनी के साथ
Description
गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर पहली बार संसद पहुंचे सनी देओल को बैक बेंचर्स की तरह पीछे बैठकर गुरदासपुर की जनता की आवाज को उठाना होगा।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment