ममता बनर्जी पीएम मोदी बयानFeatured Article News politics Trending 

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के लिए दिया यह बयान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से पीएम मोदी के लिए अपना गुस्सा जाहिर किया है और इस बार ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के लिए ऐसा बयान दिया है जिसे सुनने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। तो चलिए हम बताते हैं आपको ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के लिए कौन सा बयान दिया है और ममता बनर्जी का पीएम मोदी के लिए यह बयान कैसा है….

फानी तूफान के तहत ममता बनर्जी ने दिया है यह बयान –

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फानी तूफान के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए कुछ दिनों पहले ही कहा था कि जब उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता का हाल जानने के लिए ममता बनर्जी से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन ही नहीं उठाया। जबकि मैंने उनको दोबारा फोन किया तब भी उन्होंने फोन का कोई जवाब नहीं दिया। पीएम मोदी ने कहा था कि – “मैंने तूफान फानी को लेकर ममता दीदी से बात करने की कोशिश की थी, लेकिन दीदी का अहंकार इतना ज्यादा है कि उन्होंने मुझसे बात नहीं की।”

 वहीं ममता बनर्जी ने इस बयान पर पलटवार करते हुए कड़े शब्दों में कहा कि – “क्या हम उनके नौकर हैं कि वे जहां भी बुलाएंगे हमें वहां जाना पड़ेगा? अब वो आरोप लगाएंगे कि मैंने जवाब नहीं दिया या सहयोग नहीं दिखाया।” दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए ममता बनर्जी से मुलाकात करने की भी कोशिश की थी लेकिन ममता बनर्जी ने मिलने से भी किनारा कर लिया था।
गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार अक्षय कुमार को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने कई बड़े खुलासे किए थे साथ ही साथ उन्होंने ममता बनर्जी के बारे में भी एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि ममता बनर्जी उन्हें आज भी साल में एक दो बार कपड़े जरूर भेजती हैं लेकिन ममता बनर्जी ने अपनी राजनीतिक सोच को एक बार फिर से ऐसा बयान देकर जगजाहिर कर दिया है।

Related posts

Leave a Comment