नीना गुप्ता बनेंगी इस फिल्म में अक्षय कुमार की मां
“बधाई हो” फिल्म आप लोगों ने जरूर देखी होगी और आप लोगों को उसमें आयुष्मान खुराना की मां बनी, नीना गुप्ता का रोल भी बड़े अच्छे से याद होगा। लेकिन अब नीना एक बार फिर से मां बनने का किरदार निभाने जा रही हैं, और इस बार वह अक्षय कुमार की मां बनेंगी। जी हां, मिली ख़बरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि गुप्ता जल्द ही एक फिल्म में अक्षय कुमार की मां का किरदार निभाने जा रही हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी है वह फिल्म जिसमें वह, अक्षय कुमार की मां का किरदार निभाएंगी….
सूर्यवंशी में अक्षय कुमार की मां का किरदार निभाएंगी नीना गुप्ता –

नीना ने मुंबई मिरर को एक इंटरव्यू देते हुए इस बात का खुलासा किया है कि वह रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म में अक्षय कुमार की मां का रोल निभाने जा रही हैं। नीना गुप्ता ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा है कि सूर्यवंशी फिल्म में वह किसी साधारण मां का रोल ना करते हुए बल्कि अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ दोनों की जिंदगी में अहम भूमिका निभाने का किरदार उनको मिला हुआ है। उन्होंने आगे भी कहा कि उन्हें ऐसे किरदार की तलाश भी थी कि उन्हें कोई ऐसा किरदार करने को मिले जो मां के किरदार में ही संलिप्त हो और अब नीना गुप्ता की यह तलाश पूरी हो गई है।
फानी तूफान के पीड़ितों को अक्षय कुमार ने दान किए इतने करोड़ रूपए
आपको बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ रोमांस करते हुए नजर आएंगीं। इससे पहले अक्षय कुमार को दे दना दन फिल्म में कैटरीना के साथ बेहतरीन अभिनय करते हुए देखा गया था।
अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी ने शुरू की इस फिल्म की शूटिंग
गौरतलब है कि बधाई हो फिल्म तो आप सभी लोगों ने देखी होगी और आपको बधाई हो फिल्म में आयुष्मान खुराना की मां बनी नीना का किरदार भी बड़े अच्छे तरीके से याद होगा जिसमें नीना गुप्ता ने आयुष्मान खुराना की मां का किरदार निभाते हुए जबरदस्त अभिनय किया था जिसकी चर्चा आज भी बॉलीवुड में की जाती है।
अक्षय कुमार के संग रोमांस करेंगी कियारा आडवाणी

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

