जांच समिति ने सीजे पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को किया खारिज
सुप्रीम कोर्ट की आंतरिक जांच समिति ने आज सुप्रीम कोर्ट के सीजे के ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को खारिज कर दिया है। जी हां, सुप्रीम कोर्ट की आंतरिक जांच समिति ने सीजे के ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सीजे के ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप के खिलाफ कोई भी ठोस सुबूत नहीं नहीं है।
आंतरिक जांच समिति ने क्या कहा –

सुप्रीम कोर्ट की आंतरिक जांच समिति, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर रहे थे और आज सुप्रीम कोर्ट की आंतरिक जांच समिति ने चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में अपनी रिपोर्ट जारी नहीं की है, लेकिन उन्होंने इस मामले में अपना पक्ष साफ कर दिया है। जस्टिस एस ए बोबडे की अध्यक्षता में तीन न्यायाधीशों की सदस्यता वाली आंतरिक जांच समिति ने इस मामले को खारिज करते हुए कहा है कि चीफ जस्टिस के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोप के कोई भी ठोस सुबूत नहीं हैं।
हालांकि इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है और न ही इसकी रिपोर्ट को जारी किया जाएगा। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इस मामले में अपना पक्ष रखा है कि इस कार्यवाही की रिपोर्ट जारी नहीं की जाएगी। प्रेस विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गई है कि जांच समिति की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के इन हाउस कार्यवाही का हिस्सा है और उसे सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।
आपको बता दें पिछले कई दिनों से पूरे भारत में यह मुद्दा बड़ी तेजी से गरमाया हुआ है कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के ऊपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हुए हैं हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आंतरिक जांच समिति का गठन भी कर दिया था जिसके बाद आज आंतरिक जांच समिति ने सीजे को पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को खारिज कर दिया है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

