राहुल गांधी माफ़ीFeatured Article News politics Trending 

चौकीदार चोर है, बयान पर राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट से मांगेंगे माफ़ी !

चौकीदार चोर है वाले बयान के बारे में तो आप लोगों ने बहुत अच्छे से सुना होगा, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चौकीदार चोर है बयान को लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर बहुत अच्छे तरीके से बनाया गया लेकिन चौकीदार चोर है, बयान देने वाले राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई है। क्योंकि राहुल गांधी ने चौकीदार चोर है बयान देकर राजनीतिक स्थिति को तो मजबूत करने की कोशिश की लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी को माफ़ी मांगनी पड़ सकती है। जी हां आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में जब यह मुद्दा उठा तो सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट से माफ़ी मांग सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी –

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी का पक्ष जानने के बाद सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने नाराजगी जाहिर की है और अब यह लग रहा है कि राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट से माफ़ी मांग सकते हैं।
मंगलवार को अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने के दौरान राहुल गांधी के द्वारा दिए गए बयान चौकीदार चोर है पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि, ‘यह मेरी गलती थी।’ सुनवाई के दौरान राहुल गांधी का पक्ष रखते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि – ‘ हमें गलत गलत ठहराया गया है, उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक मनु सिंघवी के द्वारा यह कहे जाने के बाद कहा कि- “चौकीदार चोर है यह मेरी गलती थी।”
फिलहाल सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि राहुल गांधी, चौकीदार चोर है वाले बयान पर सुप्रीम कोर्ट से माफी मांग सकते हैं। फिलहाल इस मामले में अगली सुनवाई 6 मई को होगी उसके बाद यह तय होगा कि राहुल गांधी चौकीदार चोर है वाले बयान पर क्या करते हैं?

Related posts

Leave a Comment