पीएम मोदी वेब सीरीज पर रोकEntertainment News Trending समाचार 

मूवी के बाद पीएम मोदी वेब सीरीज पर रोक लगी

पीएम मोदी वेब सीरीज पर रोक : चुनाव आयोग (EC) ने इरोस नाउ की ओरिजिनल सीरीज़ मोदी: जर्नी ऑफ़ ए कॉमन मैन पर प्रतिबंध लगा दिया है, जो एक वेब सीरीज़ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन को संवारती हुई । इलेक्शन कमिशन ने इरोस नाउ को वेब सीरीज़ की स्ट्रीमिंग रोकने और उसके सभी कंटेंट को अगली सूचना तक हटाने का निर्देश दिया है। इससे पहले, EC ने बॉलीवुड की बायोपिक फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी की 11 अप्रैल को रिलीज़ से रोक दी थी।

पीएम मोदी वेब सीरीज पर रोक लगी चुनाव आयोग ने इरोस नाउ को एक नोटिस जारी किया और लिखा, “यह हमारे ध्यान में लाया गया कि एक वेब श्रृंखला “मोदी-जर्नी ऑफ़ ए कॉमन मैन”, जिसके 5 एपिसोड आपके प्लेटफार्म पर उपलब्ध हैं। आपको ऑनलाइन स्ट्रीमिंग बंद करने और अगले आदेश तक श्रृंखला की सभी कनेक्टेड सामग्री को हटाने के लिए निर्देशित किया गया है।”

तो क्या, एक्ट्रेस ‘उर्वशी रौतेला’ को डेट कर रहे है सिंगर ‘गुरु रंधावा’?

मोदी: द जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन आधारित है पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन पर। यह बचपन से लेकर युवावस्था तक पीएम मोदी के जीवन को संवारता है और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ इसका समापन होता है।

वेब सीरीज़ को लेखक और सेंसर बोर्ड के सदस्य मिहिर भूता और राधिका आनंद ने लिखा है। सीरीज़ का निर्देशन ओह माय गॉड फेम उमेश शुक्ला ने किया है। श्रृंखला की शूटिंग ग्रामीण गुजरात, सिद्धपुर और वडनगर में की गई है, वास्तविक स्थान जहां मोदी बड़े हुए थे। दिग्गज अभिनेता महेश ठाकुर ने गुजरात के सीएम के रूप में अपनी नियुक्ति के बाद मोदी की यात्रा को दर्शाया। जबकि आशीष शर्मा ने उनका एक छोटा संस्करण निभाया है। इससे पहले विवेक ओबेरॉय की मूवी जो कि पीएम मोदी की बायोपिक , उस पर भी चुनाव आयोग ने रोग लगा डाली है|

 

मालिक-चूहे का मिलन हुआ पुलिस की मदद से !

 

 

 

Related posts

Leave a Comment