लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी में शोक की लहर, यूपी के इस विधायक का हुआ निधन
लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपने अपने प्रत्याशियों का और अपने अपने घोषणा पत्रों के साथ अपनी नीतियों का प्रचार करने में लगी हुई हैं। मगर ऐसे बहुमूल्य समय में यदि किसी बड़े नेता को अपने प्राण गंवाने पड़े तो यह उस पार्टी के लिए ही नहीं बल्कि उस पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के लिए दुख की बात है। भारतीय जनता पार्टी में कुछ ऐसा ही हुआ है जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश में पार्टी में दुख की लहर है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के आगरा उत्तर विधानसभा सीट से पांचवीं बार विधायक रहे जगन प्रसाद का आकस्मिक निधन हो गया। जिसकी वजह से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
जगन प्रसाद ने आगरा के कॉलेज से स्नातक की परीक्षा पास की थी। उन्होंने 1998 में गर्ग उत्तर विधान सभा का उप चुनाव लड़ा था। जिसके बाद से वह लगातार यहां से विधायक थे। उत्तर विधानसभा से वह पांचवी बार विधायक बने थे। जगन प्रसाद आपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते थे। वर्ष 2014 में उन्होंने वर्तमान वित्त मंत्री अरुण जेटली को लेकर एक विवादित बयान भी दिया था। जीएसटी और नोटबंदी को लेकर भी उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी थी। जनता के बीच मेंवह काफी लोकप्रिय थे।
भाजपा विधायक जगन प्रसाद का स्वास्थ्य पिछले 2 दिनों से ज्यादा खराब था। वह चुनावी रैलियों में जाते थे मगर कार्यकर्ताओं से कहते थे कि स्वास्थ्य खराब होने की वजह से ज्यादा बोल नहीं सकूंगा। 2 दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनको श्रद्धांजलि देने तथा परिवार के लोगों के दुख को बांटने के लिए आगरा पहुंचे। आगरा विधानसभा सीट से वह लगातार पांचवीं बार विधायक थे। 2017 का विधानसभा चुनाव उन्होंने लगभग 85000 वोटों से जीता था जो कि एक बहुत बड़ा अंतर होता है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



