कन्हैया कुमार के लिए चुनाव प्रचार में उतरी स्वरा भास्कर, दिया नया नाम
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने दलों के प्रचार के लिए अभिनेता और अभिनेत्रियों को शामिल करती हैं। भारतीय जनता पार्टी के लिए विवेक ओबरॉय को स्टार प्रचारक बनाया गया। वहीं कांग्रेस अपने प्रचार के लिए पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को प्रत्याशी बनाया। इन बॉलीवुड हस्तियों की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग होती है। जिसकी वजह से राजनीतिक पार्टियां इन्हें चुनाव प्रचार के लिए चुना करती हैं। हाल ही में बिहार के बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे हैं पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार के लिए प्रचार करने बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर पहुंची। स्वरा भास्कर कई मामलों पर केंद्र सरकार का खुलकर विरोध कर चुकी हैं।
दरअसल बेगूसराय लोकसभा सीट से प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र भरा था। नामांकन पत्र भरने के बाद हुई चुनावी सभा में कन्हैया कुमार के दोस्त जिग्नेश मेवानी के साथ-साथ स्वरा भास्कर भी मौजूद थीं। मंच से जनता को संबोधित करते हुए स्वरा भास्कर ने कन्हैया कुमार को एक नया नाम देते हुए जिया हो बिहार के लाला कहा। स्वरा भास्कर ने एक बार नहीं बल्कि कई बार कन्हैया कुमार को इसी नाम से संबोधित किया। इसके अलावा उन्होंने जय हिंद जय भीम और जय लाल सलाम के नारे भी लगवाए। स्वरा भास्कर बहुत पहले से ही मौजूदा सरकार की विरोधी रही हैं और अनेक मौकों पर वह खुलकर इसका विरोध कर चुकी हैं।
कुछ दिनों पहले जब अनुपम खेर ने ट्विटर पर बॉलीवुड हस्तियों के बीजेपी को वोट ना किए जाने की अपील पर टि्वटर में आलोचना की थी। तब स्वरा भास्कर ने उनका रिप्लाई किया था। उन्होंने कहा था कि सर यह लोकतंत्र है और यहां पर सभी को अपने बात रखने का अधिकार है। जवाब देते हुए अनुपम खेर ने कहा था कि बिल्कुल सही बात है। मगर जब ऐसा ना करने वाले को आप असहिष्णु ना कहें तो यह ठीक है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



