भारत से सीखें चीन से निपटने का तरीका : ट्रंप को नसीहत
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार अमेरिका की प्रमुख मैगजीन फारेन पॉलिसी ने इस संबंध में ट्रंप को सलाह देते हुए कहा गया कि उन्हें चीन संबंधी नीतियों के मामले में भारत का अनुसरण करना चाहिए।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति को ताईवान की राष्ट्रपति द्वारा किए गए फोन के बाद से चीन का मिजाज उखड़ा हुआ है।
पत्रिका में सवाल किया गया है कि शायद ट्रंप ‘एक चीन‘ की नीति को भूल गए हैं जो ताईवान नहीं चीन है। पत्रिका ने इस संबंध में ट्रंप को सलाह देते हुए कहा है कि अगर कोई देश है जो बिना झटके के चीन की नीतियों को संभालता है और अपने पक्ष में करता है, तो वो है भारत।
मैगजीन ने सलाह दी है कि ट्रंप और अमेरिकी विदेश विभाग को नई दिल्ली और भारतीय विदेश सेवा से चीन नीति पर सीख लेनी चाहिए।
मैगजीन ने इस हफ्ते के अंक में लिखा है कि जब दुनियाभर की ताकतें चीन के दबाव में ताईवान और तिब्बत से दूर रहते हैं तब भारत खुलेआम चीन की एक चीन की नीति को चुनौती देते हुए दोनों राष्ट्रों से संबंध स्थापित करके चल रहा है।

