Bollywood Entertainment Featured Article 

‘अक्षय कुमार’ लेंगे हाइड्रोथेरेपी ट्रीटमेंट, जाने पूरी खबर

दोस्तों ये बात तो किसी से छुपी नहीं है की अक्षय कुमार अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सजग रहते है और दुसरो को भी यही सलाह देते है की इंसान को फिट और फाइन रहना चाहिए।
फिलहाल अक्षय फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग अप्रैल से शुरू करने वाले हैं। ये फिल्म डायरेक्ट करेंगे इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी। ये पहली बार होगा की रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार किसी फिल्म में साथ काम करेंगे। फिल्म में अक्षय कुमार पुलिस वाले अवतार में नज़र आ रहे है। 5 मार्च को जब फिल्म का पोस्टर लांच हुआ तो पोस्टर में अक्षय कुमार खाकी वर्दी पहने हुए, एक्शन करते हुए नज़र आ रहे है। तकरीबन नौ फिल्मे में पुलिसवाले का किरदार निभाने के बाद अक्षय इस फिल्म में भी खाकी वर्दी पहने नज़र आएंगे।

लेकिन अभी फिलहाल अक्षय इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले जर्मनी जा कर हाइड्रोथेरेपी ट्रीटमेंट लेने वाले हैं। खबरों के अनुसार सूर्यवंशी की शूटिंग अप्रैल की चिलचिलाती धूप में होगी। हाइड्रोथेरेपी के तहत पानी की मदद से ट्राटमेंट किया जाता है। जिसकी वजह से शरीर की मसल्स को आराम मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन में भी बेहतर हो जाता है।
यह पहली बार नहीं है जब अक्षय हाइड्रोथेरेपी लेंगे। अक्षय हर साल जर्मनी जा कर यह ट्रीटमेंट लेते हैं, जो कि एक्सपर्ट्स की निगरानी में पूरा किया जाता है।

फिल्म अगले साल यानि की 2020 में ईद के मौके पर रिलीज़ होगी।फिलहाल अक्षय अपनी फिल्म ‘गुड़ न्यूज़’ में व्यस्त है। इसके बाद ही वो फिल्म “सूर्यवंशी” की शूटिंग में हिस्सा ले पाएंगे।

दोस्तों ये देखना दिलचस्प होगा की क्या अक्षय कुमार और स्टार डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म बॉक्स-ऑफिस में वो कमाल दिखा पाएगी जिस कमाल के लिए अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी दोनों ही फेमस है।

Related posts

Leave a Comment