7 फुट 6 इंच लम्बे इस पुलिस वाले को देख, लोग सेल्फी लेने लग जातें है|
दोस्तों, आज हम आपको मिलाते है, पंजाब पुलिस के 7 फुट 6 इंच लम्बे नौजवान से | वैसे तो पुलिस वालों को देखकर हर किसी को डर लगता है | एक डर लगने लग जाता है | लेकिन इस फ्रेंडली पुलिस वाले को देख कर लोग सेल्फी लेने लग जाते हैं | पंजाब पुलिस में कार्यरत जगदीप सिंह को देखकर लोग कुछ ऐसा ही करते हैं | जगदीप सिंह दुनिया के सबसे अधिक लंबे पुलिसकर्मी है |
36 वर्षीय जगदीप सिंह की हाइट 7 फुट 6 इंच है, जो हजारों में कुछ लोगों की होती है | इनका वजन 190 किलो है और यह नंबर 19 नंबर का जूता पहनते हैं | यह पिछले 19 सालों से पंजाब पुलिस में कार्यरत है | यह जहां भी जाते हैं, लोग इन्हे सेलिब्रिटी की तरह ट्रीट करते हैं | इनके खाने पर हर महीने 5000 रूपए का खर्च आता है | इनकी मां के अनुसार जब ये 15 साल के थे, तब यह हर रोज सलाद, ओट्स, फल, 8 लीटर दूध और दो दर्जन अंडे खा जाते थे |

आज जगदीप दुनिया के सबसे लंबे पुलिस वाले होने पर गर्व महसूस करते हैं लेकिन इसके साथ-साथ कई सारी समस्याएं भी हैं | पैर का साइज बड़ा होने के कारण उनके जूते और चप्पल अमेरिका से इंपोर्ट कराने पड़ते हैं | वह कहीं जाते हैं तो बेड पर सोने से लेकर बाथरूम इस्तेमाल करने में भी परेशानी होती है|
जगदीप की पत्नी सुखबीर कौर कहती हैं, मेरे लिए ये गर्व की बात है कि मेरे पति सबसे लंबे पुलिसवाले हैं. मैं उनके साथ जहां भी जाती हूं लोग हमें सेलेब्रिटी की तरह ट्रीट करते हैं |
दोस्तों, जगदीप को लेकर आपकी क्या राय है, हमे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिख भेजे |

Writer, Storyteller, Dreamer



