कोलकाता नाइट राइडर्सCricket News Trending लोकसभा 2019 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिर लहराया जीत का परचम

कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आज आईपीएल 2019 का जबरदस्त मुकाबला हुआ। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेहतरीन रण नीति अपनाकर किंग्स इलेवन पंजाब को मात दे दी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 218 रनों का विशाल स्कोर 4 विकेट खोकर पंजाब के सामने रखा लेकिन पंजाब इस लक्ष्य को पाने से कोसों दूर रहा।
28 रनों से केकेआर की हुई जीत –
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैदान पर अपना दमखम दिखाया उसके बाद मैदान पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की ओर से रनों की बौछार कर दी गई और इस बार पंजाब की ओर से न तो अश्विन की गुगली काम आई ना ही किसी और गेंदबाज का जादू चल पाया यही वजह रही 4 विकेट खोकर 20 ओवर में 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
 218 रनों का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने कोशिश तो बहुत की क्यों से इस मैच में जीत हासिल हो जाए लेकिन केकेआर की ओर से सभी गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग ने पंजाब के खिलाड़ियों को पूरी तरीके से समेट कर रखा यही वजह रही कि 4 विकेट किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर के खेले लेकिन 190 रन ही बना सके।

गौरतलब है कि आज के रोमांचक मुकाबले में आंद्रे रूसेल और नितीश राणा की दमदार पारी की बदौलत केकेआर ने 218 रनों का विशाल स्कोर बनाया था आंद्रे रूसेल ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 17 गेंदों में 48 रन बनाए तो वहीं राणा ने 34 गेंदो में 63 रन दिए।

Related posts

Leave a Comment