Featured Article Interesting 

‘गो एट योर ओन रिस्क’, इन भूतिया जगहों से नहीं है वापसी की गारंटी

दोस्तों, भूत होते हैं या नहीं होते हैं यह बात हमेशा से इंसान और विज्ञान के बीच विवाद का कारण बनी रही है| विज्ञान ने हमेशा इस बात को नकारा है, पर भूतो ने हमेशा अपने होने के प्रमाण दिए हैं| जी हां दोस्तों, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं इंडिया की उन सब से ज्यादा खौफनाक और भूतिया जगहों के बारे में जहां जहां जाने से पहले लिखा रहता है, ‘गो एट योर ओन रिस्क’।

इस भूतिया लिस्ट में सबसे पहला नाम अग्रसेन की बावली का है| दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास पड़ने वाली इस बावली को महाराजा अग्रसेन ने चौदहवीं शताब्दी में बनवाया था| यह बावली अब सूख चुका है लेकिन कहा जाता है किसी समय ये काले पानी से भरा रहता था,, ऐसा काला पानी जो लोगों को अपनी और आकर आत्महत्या करने के लिए उकसाता था|

इस भूतिया लिस्ट में जो अगला नाम है, उस पर शायद आपको यकीन नहीं होगा| क्योंकि यह पूरे इंडिया की सबसे बेशकीमती जगह है| हम बात करने जा रहे हैं होटल ताज मुंबई के बारे में! इस होटल के बारे में कहा जाता है कि होटल को डिजाइन करने वाले आर्किटेक्ट ने होटल के अंदर ही आत्महत्या कर ली थी| क्योंकि होटल उसके डिजाइन के अनुरूप नहीं बनाया गया था| कहते हैं आज भी होटल कॉरिडोर में उस आर्किटेक्ट की आत्मा भटकती है|

इस भूतिया लिस्ट में आखिरी नाम शनिवरवदा किले का है| जो पुणे में पड़ता है| इस किले में एक 13 साल के राजकुमार की क्रूरता से हत्या कर दी गई थी, तब से वहां यह बात प्रचलित है की पूर्णिमा की रात को यहां उस राजकुमार की आत्मा आती है और सिसकियाँ और रोने की आवाज भी सुनाई देती हैं

दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं|

Summary
'गो एट योर ओन रिस्क', इन भूतिया जगहों से नहीं है वापसी की गारंटी
Article Name
'गो एट योर ओन रिस्क', इन भूतिया जगहों से नहीं है वापसी की गारंटी
Description
आज हम आपको बताने जा रहे हैं इंडिया की उन सब से ज्यादा खौफनाक और भूतिया जगहों के बारे में जहां जहां जाने से पहले लिखा रहता है, 'गो एट योर ओन रिस्क
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment