गोवा कांग्रेसpolitics Trending लोकसभा 2019 हिन्दी लेख 

चिता में आग लगने से पहले गोवा कांग्रेस ने दूसरी बार किया सरकार बनाने का दावा

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा कांग्रेस ने एक बार फिर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश कर रही है | दूसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए गोवा कांग्रेस ने कहा कि उनके पास बहुमत से भी अधिक सीटे हैं| कांग्रेस ने इससे पहले मनोहर पर्रिकर की ज्यादा तबीयत खराब होने पर शनिवार को राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया था| हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा था कि राज्यपाल मृदुला सिन्हा ‘भाजपा कार्यकर्ता’ की तरह काम कर रही हैं|

साथ ही यह कहा था कि राज्यपाल ने उनके पत्र का न कोई जवाब दिया और न ही मिलने का समय दिया. कांग्रेस ने कहा था कि भाजपा के विधायकों की संख्या कम हो गई है और कांग्रेस राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है| बता दें, मनोहर पर्रिकर का रविवार शाम निधन होने के बाद विधानसभा मे बीजेपी के विधायकों की संख्या 13 से 12 हो गई. लेकिन साथी दलों को मिलाकर अभी भी भाजपा के पास 20 विधायक हैं|

पीएम नरेंद्र मोदी पहुँचे मनोहर पर्रिकर अंतिम संस्कार में

अभी गोवा में सरकार बनाने के लिए 19 विधायकों की जरूरत है पर्रिकर के निधन से एक दिन पहले कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार बनाने का दावा पेश किया था| गोवा कांग्रेस वास्तव में सत्ता की लालसा में अंधी हो चली है कि दिवंगत मनोहर पार्रिकर जी की चिता को ठन्डे भी न होने दिया और वहां राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश कर डाला , वाकई आज की राजनीती में मर्यादा , नैतिकता एवं आदर्श जैसे शब्द धूमिल हो चले है|

एक ओर राज्य की जनता अपने प्रिय नेता की याद में विलाप कर रही है| आज उनका अंतिम संस्कार है इसलिए कांग्रेस ने इसे ही अपने राज संस्कार का काला दिन बना डाला , बेशर्म लोग अपने बेशर्म नेता की राह पकड़े हुए दोग़लापन्ती की निति को पार करते सत्ता की लालच का घटिया खेल रच रही| उसे याद रहे कि सत्ता मिली भी तो अपने दिवंगत प्रियतम नेता के अपमान पर जनता अगले चुनाव उसे हरवा कर बदला लेगी|

अगला गोवा सीएम कौन ? स्पीकर प्रमोद पांडुरंग सावंत रेस में सबसे आगे

देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

 

Summary
चिता में आग लगने से पहले गोवा कांग्रेस ने दूसरी बार किया सरकार बनाने का दावा
Article Name
चिता में आग लगने से पहले गोवा कांग्रेस ने दूसरी बार किया सरकार बनाने का दावा
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment