गोवा के मुख्यमंत्रीpolitics 

गोवा का अगला सीएम कौन? रातभर चला बैठकों का सिलसिला, नहीं बनी सहमति

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद भाजपा राज्य में सरकार बचाने के प्रयास में लगी है। गोवा भाजपा अध्यक्ष विनय तेंदुलकर के मुताबिक, दोपहर तक सभी सहयोगी दलों से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री के नाम का फैसला हो जाएगा   उसके बाद शपथग्रहण होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोवा में डटे हुए हैं। वो लगातार विधायकों से बैठकें कर रहे हैं। एमजीपी के तीन विधायकों से गडकरी की मीटिंग हुई है। बताया जा रहा है कि एमजीपी हाईकमान में चर्चा के बाद दोपहर बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी ।
सूत्र बता रहे हैं कि इन सब के बीच गोवा विधानसभा के स्पीकर प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री बनाए जाने की दौड़ में सबसे आगे नज़र आ रहे हैं. इस बारे में अंतिम फैसला एक-दो दिन में कर लिया जाएगा.   नितिन गडकरी के साथ एक मीटिंग के दौरान सहयोगी दल विधायक सुदिन धावलीकर ने खुद के मुख्यमंत्री का दावेदार बनने की इच्छा जताई. तर्क दिया कि राज्य में बीजेपी को समर्थन देने के लिए उन्होंने कई बार कुर्बानियां दी है
    आंकडों की बात करें तो कुल 40 सदस्यीय विधानसभा में कुल 36 सदस्य हैं। राज्य की तीन सीटों शिरोदा, मंडेरम और मपूसा के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा के 12 विधायक हैं, जबकि गोवा फॉरवर्ड के 3 और एमजीपी 3 हैं। कांग्रेस के 14 विधायक हैं, 3 निर्दलीय और एनसीपी का 1 विधायक है।
       कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद चोंडाकर ने कहा कि हमार पास कुछ रणनीति हैं और हमें आशा है कि राज्यपाल द्वारा हमें शीघ्र सरकार बनाने का निमंत्रण दिया जाएगा, क्योंकि हमारे पास सरकार बनाने के लिए विधायकों की पर्याप्त संख्या बल है। हम कई विधायकों के संपर्क में हैं।
     कांग्रेस ने इसके पहले 40 सदस्य विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सरकार बनाने की दावेदारी पेश की। राज्यपाल मृदुला सिन्हा को सौंपे पत्र में विपक्षी दल के नेता चंद्रकांत ‘बाबू’ कावलेकर ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन से भारतीय जनता पार्टी सरकार का गठबंधन खत्म हो गया, क्योंकि उसके सहयोगी दलों ने इस शर्त पर समर्थन दिया था कि पर्रिकर गठबंधन का नेतृत्व करेंगे।

राजनीति से जुड़ी और भी ताजी ख़बरें सिर्फ India Alive पर.

Summary
कौन होगा नये गोवा के मुख्यमंत्री? रातभर चला बैठकों का  सिलसिला - India Alive
Article Name
कौन होगा नये गोवा के मुख्यमंत्री? रातभर चला बैठकों का सिलसिला - India Alive
Description
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद भाजपा राज्य में सरकार बचाने के प्रयास में लगी है। स्पीकर प्रमोद सावंत दौड़ में सबसे आगे नज़र आ रहे हैं.
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment