मायानगरी का वो स्ट्रगलर,जो डायरेक्टर से महंगी गाडी में ऑडिशन देने जाता था
दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे है, भारत के पहले सुपरस्टार यानि “राजेश खन्ना” की । जिन्हे इंडस्ट्री में प्यार से ‘काका’ के नाम से जाना जाता था।जिसकी दीवानगी का आलम ये था की लड़कियाँ उन्हें अपने खून से खत लिख कर भेजा करती थी और उनके काफिले के बीच में उनकी गाड़ी को चूम लिया करती थी। ‘कटी पतंग’, ‘आराधना’, ‘सच्चा झूठा’, ‘गुड्डी’ आदि फिल्मो में उनकी एक्टिंग ने उन्हें उस समय का सुपरस्टार बना दिया।
तो आईए जानते है इस सुपरस्टार की ज़िंदगी से जुडी कुछ बातें जो आपने पहले कभी न सुनी होंगी।
1- राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था। अपने अंकल की मशविरा मान कर उन्होंने ये नाम रख लिया था।
2- राजेश खन्ना के बचपन के दोस्त रवि कपूर यानि फेमस स्टार ‘जीतेन्द्र’ हुआ करते थे। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ा करते था। थोड़ा बड़े होने पर उन्होंने, जीतेन्द्र को ऑडिशन के तौर-तरीके भी कई बार बताये।
3- राजेश खन्ना उस समय ऑडिशन देने के लिए डायरेक्टर से महंगी कार में जाया करते थे और वो भी कोई छोटी-मोटी कार नहीं बल्कि स्पोर्ट्स कार में।

4- एक बार बड़ी ही अजीब घटना घटी जब राजेश खन्ना बीमार पड़े तो तो दिल्ली के कॉलेज की कुछ लड़कियों ने उनके पोस्टर पर बर्फ की थैली रखकर उनकी सिकाई शुरू कर दी ताकि उनका बुखार जल्द उतर जाए।
5- ये बात भी हक़ीकत है की सुपरस्टार बनने के बाद ‘काका’ पर स्टारडम ऐसा सवार हुआ की वो अपने आगे किसी को कुछ समझते नहीं थे। जिसके कारण फिल्म इंडस्ट्री के लोग उनसे धीरे-धीरे कटने लगे और जो फिल्मे राजेश खन्ना को ध्यान में रख के लिखी गयी थी वो धीरे-धीरे अमिताभ बच्चन को मिलने लगी। और देखते-देखते अमिताभ बच्चन सुपरस्टार बन गए। इस बात के पता ‘काका’ को तब चला जब एक स्टेज पर वो और अमिताभ बच्चन साथ में खड़े थे। लेकिन लोग उन्हें छोड़ के अमिताभ से ऑटोग्राफ मांगने लगे।

Writer, Storyteller, Dreamer



