नंदी के कान मेंFeatured Article mythology Opinion Trending हिन्दी लेख 

नंदी के कान में कहने से आखिर क्यों पूरी हो जाती है मनोकामना, जाने इसके पीछे की वजह

यूँ तो इस दुनिया में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जो भगवान् से अपनी मनचाही इच्छा न मांगता हो। मगर ये जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति की मनोकामना पूरी हो जाएँ। जी हां क्यूकि व्यक्ति की मनोकामना को पूरा करना तो केवल भगवान् के हाथो में होता है। वैसे ऐसा कहा जाता है कि अगर भगवान् शिव तक किसी व्यक्ति को अपनी बात पहुंचानी हो तो वह व्यक्ति अपनी बात को उनके वाहन नंदी के कान में कह कर शिव जी तक पहुंचा सकता है। अब ये तो सब को मालूम है कि शिव मंदिर में शिव जी के साथ उनके वाहन नंदी जी भी विराजमान रहते है। इसलिए धार्मिक शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि अगर नंदी के पास जा कर चुपके से उनके कानो में कोई मन्नत कही जाएँ तो इससे आपकी मनोकामना पूरी हो जाती है।

नंदी के कान में

नंदी के कान में..

http://बिल्व पत्र चढ़ाने से पहले जरूर ध्यान रखे ये खास बातें

बहरहाल एक पौराणिक कथा के अनुसार श्रीलाद मुनि जो एक ब्रह्माचारी थे। उन्हें अचानक खेत में एक बालक पड़ा हुआ दिखा। बता दे कि उस बालक को अकेला पा कर वह उसे अपने आश्रम में लेकर चले गए। गौरतलब है कि उन्होंने उसी बालक का नाम नंदी रखा। दरअसल वह बालक नंदी शिव भक्त था। वही अगर हम श्रीलाद मुनि जी की बात करे तो एक बार दो साधु उनके आश्रम में आएं। जिन्होंने यह भविष्यवाणी की, कि बालक नंदी की मृत्यु काफी कम उम्र में ही हो जाएगी। हालांकि ये जान कर बालक नंदी को काफी दुःख हुआ और इसके बाद वह शिव जी की तपस्या में लीन हो गए।

बता दे कि भोलेनाथ नंदी की तपस्या से बेहद प्रसन्न हुए और उन्हें अमर रहने का वरदान दे कर अपने साथ ही ले गए। जिसके बाद शिव जी और माँ पार्वती ने सभी गणो के सामने गणो के अधिपति नंदी महाराज का अभिषेक करवाया। इसके साथ ही शिव जी ने नंदी को यह वरदान दिया कि जहाँ भी वह विराजमान होंगे, वहां नंदी महाराज भी जरूर होंगे। यहाँ तक कि जो व्यक्ति नंदी के कान में अपनी बात कह कर कोई भी मनोकामना मांगेगा उसकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।

यही वजह है कि लोग अपनी बात शिव जी तक पहुँचाने के लिए सबसे पहले अपनी बात नंदी महाराज के कानो में कहते है।

धर्म और तथ्यों से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
नंदी के कान में कहने से आखिर क्यों पूरी हो जाती है मनोकामना, जाने इसके पीछे की वजह  India Alive
Article Name
नंदी के कान में कहने से आखिर क्यों पूरी हो जाती है मनोकामना, जाने इसके पीछे की वजह India Alive
Description
वैसे ऐसा कहा जाता है कि अगर भगवान् शिव तक किसी व्यक्ति को अपनी बात पहुंचानी हो तो वह व्यक्ति अपनी बात को उनके वाहन नंदी के कान में कह कर शिव जी तक पहुंचा सकता है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment