भूल कर भी गुरुवार को न करे ये काम, वरना हो सकता है बड़ा अपशकुन
यूँ तो हिन्दू धर्म में हर दिन का अपना ही एक खास महत्व होता है। मगर पूरे हफ्ते में गुरुवार का दिन एक ऐसा दिन होता है, जिस दिन हमें कुछ खास काम करने से परहेज करना चाहिए। जी हां भूल कर भी ये काम गुरुवार को न करे, वरना इसका बुरा असर आपके जीवन पर पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि गुरुवार का दिन न केवल बृहस्पति ग्रह से संबंधित होता है, बल्कि इसे नारायण का दिन भी कहा जाता है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा गुरुवार को साईं का दिन भी माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार बृहस्पति ग्रह बाकी ग्रहो के मुकाबले काफी भारी होता है। इसलिए भूल कर भी ये काम गुरुवार को न करे, वरना इससे आपके परिवार के साथ कोई बड़ी घटना हो सकती है।

गुरुवार के दिन भूल कर भी न करे ये काम..
सबसे पहले तो जो लोग गुरुवार के दिन अपने बाल कटवाते है, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। जी हां गुरुवार के दिन बाल कटवाना शुभ नहीं माना जाता। इसके इलावा लड़कियों और महिलाओ को भी गुरुवार के दिन अपने बाल धोने या कटवाने नहीं चाहिए। बता दे कि इससे उनका बृहस्पति कमजोर होता है। जिसका बुरा असर आपके परिवार के किसी भी सदस्य या आपके पति और संतान के जीवन पर पड़ता है। इसलिए अगर हो सके तो लड़कियां इस बात का खास ध्यान रखे। शास्त्रों के अनुसार गुरु ग्रह को जीव भी कहा जाता है। ऐसे में गुरुवार के दिन नाख़ून भी नहीं काटने चाहिए और न ही शेव करनी चाहिए। इससे आपका गुरु ग्रह कमजोर हो जाता है।
आपको जान कर हैरानी होगी कि इससे आपके जीवन पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही गुरुवार के दिन कपड़े धोने से घर में सुख समृद्धि का वास नहीं होता। हालांकि गुरुवार का दिन नारायण को समर्पित होता है, लेकिन इस दिन आपको भूल कर भी माँ लक्ष्मी को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। जी हां अगर आप गुरुवार के दिन नारायण और लक्ष्मी जी दोनों की पूजा करेंगे तो इससे आपके जीवन में खुशियां ही आएंगी। बता दे कि इससे न केवल आपका दाम्पत्य जीवन संवर जाएगा बल्कि आपके धन में खूब वृद्धि भी होगी।
इसलिए भूल कर भी ये काम गुरुवार को न करे और अपने परिवार की खुशहाली का पूरा ध्यान रखे।
धर्म और तथ्यों से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



