मंदिर में घंटियां क्योंFeatured Article Interesting mythology हिन्दी लेख 

जाने आखिर मंदिर में घंटियां क्यों लगाई जाती है, वजह जान कर रह जायेंगे हैरान

इसमें कोई शक नहीं कि भारत देश के लोग ईश्वर में सबसे ज्यादा आस्था रखते है। तभी तो भगवान् को खुश करने के लिए लोग मंदिर जाते है। वैसे मंदिर में जाते ही हम सबसे पहले मंदिर की घंटी बजाते है। मगर क्या आप जानते है कि आखिर मंदिर में घंटियां क्यों लगाई जाती है। यक़ीनन इसके पीछे की असली वजह जान कर आप भी हैरान रह जायेंगे। गौरतलब है कि लोग जब मंदिर जाते है, तो वह भगवान् के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाने के लिए मंदिर में प्रवेश करते ही सबसे पहले घंटियां बजाते है। अब यूँ तो हमारे हिन्दू धर्म में हर चीज का अपना अलग ही महत्व होता है। ऐसे में अगर मंदिर में घंटियां लगी होती है, तो इनका भी अपना एक खास महत्व तो जरूर होगा। तो चलिए अब आपको भी बताते है कि आखिर मंदिर में घंटियां क्यों लगाई जाती है.

आखिर मंदिर में घंटियां क्यों लगाई जाती है..

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जहाँ एक तरफ मंदिर में घंटियां लगाने के पीछे कई आध्यात्मिक कारण छिपे हुए है। वही दूसरी तरफ इसके कुछ वैज्ञानिक कारण भी है। अब इसमें तो कोई दोराय नहीं कि मंदिर जाने के बाद व्यक्ति अपनी सभी परेशानियों को कुछ समय के लिए भूल जाता है। वो इसलिए क्यूकि मंदिर का वातावरण काफी शुद्ध और शांत होता है। बता दे कि मंदिर के वातावरण को खुशनुमा और शुद्ध बनाने में वहां लगी घंटियों का भी काफी बड़ा योगदान होता है। गौरतलब है कि कोई भी व्यक्ति जब मंदिर जाता है, तो वह घंटियां बजाने के बाद ही अपनी पूजा शुरू करता है। हालांकि आज के समय में तो हर मंदिर के चारो तरफ दीवारे ही बनी होती है। मगर पहले के समय में ऐसा नहीं होता था।

जी हां पहले के समय में मंदिर चारो तरफ से खुला रहता था। जिसके चलते वहां अक्सर कई जानवर घुस जाते थे। बता दे कि पहले के समय में जानवरो से बचने के लिए और ऐसी समस्याओ से छुटकारा पाने के लिए मंदिर में घंटियां लगाई जाती थी। दरअसल घंटियों की तेज आवाज सुन कर जानवर डर जाते थे और वहां से भाग जाते थे। वही दूसरी तरफ वैज्ञानिको का मानना है कि घंटियों की आवाज से निकलने वाली तरंगे इंसान के दिमाग के लिए काफी अच्छी होती है। यही वजह है कि मंदिर में लोहे या ताम्बे की धातु से बनी घंटियां लगाई जाती है। जो व्यक्ति के मन की नकारात्मक ऊर्जा को मिटा कर उसके अंदर सकारात्मक ऊर्जा जगा देती है और व्यक्ति के मन को शान्ति पहुंचाती है।

बहरहाल अब तो आप समझ गए होंगे कि आखिर मंदिर में घंटियां क्यों लगाई जाती है।

धर्म और तथ्यों से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
जाने आखिर मंदिर में घंटियां क्यों लगाई जाती है, वजह हैरान करने वाला - India Alive
Article Name
जाने आखिर मंदिर में घंटियां क्यों लगाई जाती है, वजह हैरान करने वाला - India Alive
Description
क्या आप जानते है कि आखिर मंदिर में घंटियां क्यों लगाई जाती है। यक़ीनन इसके पीछे की असली वजह जान कर आप भी हैरान रह जायेंगे। गौरतलब है कि लोग जब मंदिर जाते है|
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

One Thought to “जाने आखिर मंदिर में घंटियां क्यों लगाई जाती है, वजह जान कर रह जायेंगे हैरान”

  1. राजेन्द्र

    जानवरों को भगाने के लिए घण्टियों का इस्तेमाल लिखनेवाले की एक दिमागी फितूर है ।जिस तरह मोबाइल का use आपको radiations की शिकार बनाती है उसी तरह ये घण्टिया और शंखनाद दिमागी विछुन्नता को विराम देते हैं । और वातावरण में मौजूद खतरनाक वायरस को प्रतिबंधित करते हैं ।

Leave a Comment