दिमाग को कमजोर बनातीFeatured Article health Knowledge Opinion Technology हिन्दी लेख 

दिमाग को कमजोर बनाती है ये 3 बुरी आदतें, जो शायद देश की आधी से ज्यादा जनसंख्या में पाई जाती है

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में दिमाग का स्वस्थ रहना बेहद जरुरी है। हालांकि आज कल टेंशन और तनाव इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि दिमाग को स्वस्थ रखना काफी मुश्किल हो गया है। वैसे आज हम आपको ऐसी 3 आदतों के बारे में बताने जा रहे है, जो हमारे दिमाग को कमजोर बनाती है। जी हां ये ऐसी आदतें है जो आज के जमाने में आमतौर पर आधी से ज्यादा जनसंख्या में पाई जाती है। यक़ीनन इस जानकारी को पढ़ कर आप भी हमारी बातों से सहमत होंगे। तो चलिए अब आपको बताते है कि वो कौन सी तीन आदतें है जो दिमाग को कमजोर बनाती है और हमारी नींद उड़ा देती है।

ये 3 बुरी आदतें दिमाग को कमजोर बनाती है..

१.स्मार्टफोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना.. अब इसमें तो कोई दोराय नहीं कि आज के समय में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जिसके पास स्मार्टफोन न हो। जी हां यहाँ तक कि आज के समय में इंसान खाना खाएं बिना रह सकता है लेकिन मोबाइल चलाएं बिना नहीं रह सकता। मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि स्मार्टफोन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से न केवल हमारा दिमाग कमजोर होता है बल्कि हमारी ऑंखें भी खराब हो सकती है। दरअसल मोबाइल से निकलने वाली हानिकारक रेडिएशन आपकी सोचने और समझने की योग्यता पर काफी बुरा प्रभाव डालती है। इसलिए अगर हो सके तो मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल न करे।

२.पूरी नींद न लेना.. गौरतलब है कि आज के दौर में व्यक्ति काम करने में इतना व्यस्त हो जाता है कि वह ठीक से सोना भी भूल जाता है। मगर इंसान के शरीर को वास्तव में काम करने के साथ साथ आराम करने की भी जरूरत पड़ती है। तभी इंसान का शरीर सही ढंग से काम कर पायेगा। बता दे कि इंसान को दिन में सात से आठ घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इसलिए अगर हो सके तो रात को देर तक न जागे और पूरी नींद ले।

३. धूम्रपान करना.. अब यूँ तो सब को मालूम है कि धूम्रपान करना सेहत के लिए कितना हानिकारक होता है। मगर फिर भी लोग धूम्रपान करते है। हालांकि जब कोई व्यक्ति काफी कम उम्र में ही धूम्रपान करने लगता है तो इसका शरीर पर ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ता है। वही डॉक्टरों के अनुसार धूम्रपान करने से दिमाग सुचारु रूप से काम करना बंद कर देता है।

बहरहाल ये तीन बुरी आदतें न केवल दिमाग को कमजोर बनाती है बल्कि उसे खोखला भी कर देती है। इसलिए इन आदतों से बच कर रहे।

स्वास्थ्य और दिमागी शक्ति से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
दिमाग को कमजोर बनाती है ये 3 बुरी आदतें -- India Alive
Article Name
दिमाग को कमजोर बनाती है ये 3 बुरी आदतें -- India Alive
Description
ऐसी 3 आदतों के बारे में बताने जा रहे है, जो हमारे दिमाग को कमजोर बनाती है। जी हां ये ऐसी आदतें है| जो आमतौर पर आधी से ज्यादा जनसंख्या में पाई जाती है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

5 Thoughts to “दिमाग को कमजोर बनाती है ये 3 बुरी आदतें, जो शायद देश की आधी से ज्यादा जनसंख्या में पाई जाती है”

  1. Baikunth Varma

    Excellent , all three points are very useful and necessary .I fully agree .

  2. Gopal gupta

    You are write pl tell me……… Mai tubaco manjan kese chodu

  3. PPGautam

    सही हैं तीनों चीजें।बल्कि और भी साइड इफेक्ट हैं इनके।

  4. Mera manna hai Sex ke baare me hamesha sochana hi. Dimag ki kamjor
    Kar deta hai

Leave a Comment