इलायची का सेवनFeatured Article health Interesting Opinion हिन्दी लेख 

इस तरह से इलायची का सेवन करे और आसानी से अपना वजन घटाएं

यूँ तो इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है जो मोटापे के कारण परेशान है और अपना वजन कम करना चाहते है. मगर वो कहते है न कि मोटापा एक ऐसी चीज है जिसे आसानी से कम नहीं किया जा सकता. बहरहाल अगर आप भी अपना वजन घटाना चाहते है तो आज से ही इलायची का सेवन करे. जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आयुर्वेद के अनुसार एक छोटी सी इलायची को काफी गुणकारी माना जाता है. गौरतलब है कि इलायची शरीर के अपच को बढ़ा कर हमारे पाचन तंत्र को साफ रखती है. इसके साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करती है. जिससे इंसान का वजन खुद बखुद कम हो जाता है. इसलिए अगर हो सके तो हर रोज जरूर एक इलायची का सेवन करे.

इलायची खाएं और अपना वजन घटाएं..

तो चलिए अब आपको बताते है कि आप किस तरह से इलायची का सेवन कर सकते है, जिससे आपका वजन आसानी से कम हो जाएँ. गौरतलब है कि एक रिसर्च के अनुसार ऐसा माना जाता है कि अगर इलायची का पाउडर बना कर उसका सेवन किया जाएँ तो इससे वजन जल्दी कम होता है. यहाँ तक कि इससे शरीर पर कोई बुरा असर भी नहीं पड़ता और आपका शरीर भी एकदम फ्रेश भी महसूस करने लगता है. दरअसल पेट में गैस और पानी के कारण सूजन होने लगती है और इससे मोटापा बढ़ने लगता है. ऐसे में अगर आप इन सब समस्याओ से निजात पाना चाहते है तो आज से ही इलायची का सेवन करे.

बहरहाल आप इलायची के पाउडर को अपनी डाइट में भी शामिल कर सकते है या चाय और कॉफ़ी में डाल कर भी इसे पी सकते है. हालांकि इस दौरान इस बात का ध्यान रखे कि आपको इलायची के पाउडर का सेवन गर्म पानी के साथ ही करना है. इस नुस्खे के लिए सबसे पहले इलायची के दानो को पीस कर उसका पाउडर बना ले. इसके बाद इस पाउडर को दूध, खाने या चाय के साथ ले लीजिये. इसके इलावा अगर आप चाहे तो खाना खाने के बाद भी एक इलायची चबा सकते है. वैसे भी इलायची खाने से मुँह में ताजगी बनी रहती है और इससे स्वास्थ्य भी ठीक रहता है.

हालांकि इस नुस्खे से आपका वजन कम होने में थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन हमें यकीन है कि इलायची का इस तरह से सेवन करने से आपका मोटापा कम जरूर हो जाएगा.

स्वास्थ्य से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Related posts

Leave a Comment