Bollywood Entertainment Featured Article News Social Media Trending हिन्दी लेख 

बड़ी खबर.. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कादर खान का निधन, नए साल के पहले ही दिन शोक में डूबा पूरा बॉलीवुड

यूँ तो हर कोई चाहता है कि उनके नए साल की शुरुआत खुशियों से हो. मगर अफ़सोस कि ये नया साल बॉलीवुड के लिए दुःख के बादल लेकर आया है. जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कादर खान का निधन हो गया है. बहरहाल इस बार ये खबर कन्फर्म हो चुकी है, कि अब कादर खान इस दुनिया में नहीं रहे. बता दे कि उनके बेटे सरफराज खान ने अब इस बात की पुष्टि कर दी है कि कादर खान का निधन इकतीस तारीख को शाम छह बजे हुआ है.

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कादर खान का निधन..

दरअसल इससे पहले करीब तीस तारीख को कादर खान के निधन की झूठी खबर ट्विटर के द्वारा फैलाई गई थी. मगर उस वक्त किसी को यह मालूम नहीं था कि ये खबर इतनी जल्दी हकीकत में बदल जाएगी. गौरतलब है कि इकतीस दिसंबर की शाम को ही कादर खान का निधन हुआ है. जी हां कादर खान अपने परिवार के साथ कनाडा में रहते है. शायद यही वजह है कि उनके निधन की खबर से बॉलीवुड हस्तियां रूबरू नहीं हो पाई है.

गौरतलब है कि कादर खान की उम्र इक्यासी साल थी और वो पिछले काफी दिनों से कनाडा के एक अस्पताल में ही दाखिल थे. यहाँ तक कि वो ठीक से चल फिर भी नहीं पाते थे. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अपने घुटनो का गलत ऑपरेशन होने के बाद से ही कादर खान चेयर पर बैठे रहते थे. ऐसे में कादर खान का परिवार ही उनकी पूरी देखभाल कर रहा था. मगर अफ़सोस कि बॉलीवुड के ये दिग्गज अभिनेता आज के बाद हमें कभी दिखाई नहीं देंगे.

जी हां साल के पहले ही दिन बॉलीवुड ने एक बेहतरीन इंसान को खो दिया. बता दे कि जब से कादर खान का निधन हुआ है, तब से उनके फैंस उनके लिए शोक व्यक्त कर रहे है. वही दूसरी तरफ बॉलीवुड हस्तियां भी कादर खान के निधन को लेकर काफी शोक व्यक्त कर रही है. गौरतलब है कि कादर खान प्रोग्रेसिव सुप्राणयुक्लियर पाल्सी डिसऑर्डर नाम की एक बीमारी से जूझ रहे थे. जिसके कारण उन्हें साँस लेने में काफी समस्या हो रही थी. अब जाहिर सी बात है कि बिना साँस लिए इंसान जीवित कैसे रह सकता है.

यहाँ तक कि इस बीमारी के कारण उनके दिमाग ने भी काम करना बंद कर दिया था. जिसके बाद कादर खान हमेशा हमेशा के लिए जिंदगी से अपनी जंग हार गए. जी हां कादर खान का निधन होना बॉलीवुड के लिए वास्तव में एक बड़ा सदमा है.

बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Related posts

Leave a Comment