पानीपत ग्रामीण विधानसभाBreaking News News 

पानीपत विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक का वीडियो हो रहा वायरल

हरियाणा के पानीपत ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित 1 विधानसभा क्षेत्र है। यह करनाल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां पर भाजपा से विधायक महिपाल टांडा है जिन्होंने 2014 में यहां से भाजपा की टिकट पर चुनाव में सफलता हासिल की थी । महिपाल टांडा ने  अपने प्रतिद्वंदी दारा सिंह रावल को हराया जो कि यहां से निर्दलीय चुनाव लड़े थे।
सोशल मीडिया पर यही के विधायक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह आला अधिकारियों के बारे में बता रहे हैं कि उनसे हम जूता दिखा कर काम करवाते हैं।
1 नवंबर को यहां के प्रस्तावित मुख्यमंत्री की रैली होने वाली है ।  जिसमें यहां के ग्रामीण विधायक महिपाल टांडा ने ग्रामीणों को अपने काम करने का तरीका बताते हुए कहां की यहां के अधिकारियों को जूता दिखा कर अपना काम करवाते हैं और इस वीडियो में कुछ अपशब्द का भी प्रयोग किया गया है।इनका वीडियो आज बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां पर वीडियो वायरल हो रहा है वहीं पर इन बातों की आलोचना भी हो रही है।
पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विधायक महिपाल टांडा रविवार के दिन चुनावी रैली को संबोधित होने से पहले उसके प्रचार-प्रसार के लिए और लोगों को रैली का न्यौता देने के लिए विकास नगर , ज्योति नगर , विवेक नगर , वैधता कॉलोनी पहुंचे और इसी दौरान भीत नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में 19 लाख के टेंडर के लिए आवेदन दिए गए हैं।
जिससे ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी गली कच्ची नहीं रहेगी वहीं पर उनका कहना था कि 1 नवंबर को होने वाली रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोग आने का कष्ट करें।
 वहीं पर इनेलो नेता देवेंद्र कादयान का कहना है कि इनके इस भाषण की वजह से जहां पर सरकारी कर्मचारी और आला अधिकारी हड़ताल को लेकर एकजुट हो रहे हैं।
उनका कहना है कि इस तरीके की बयान बाजी कहीं महिपाल टांडा को परेशानी मे ना ला दे क्योंकि इनका वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया में फैल रहा है और पूरे पानीपत में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Related posts

Leave a Comment