स्टेचू ऑफ़ यूनिटीNews 

मेड इन चाइना होगा स्टेचू ऑफ़ यूनिटी

विधानसभा के चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश पहुँचे हुए है । चित्रकूट में राम पथ गमन यात्रा के कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने  भाजपा सरकार और मोदी पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने राफेल मामले में हुए घोटाले को भी जोर-शोर से उठाया और उस पर केंद्र सरकार की बहुत आलोचना की ।राहुल गांधी ने अपने संबोधन में गुजरात में निर्माणाधीन सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति  स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर भी जमकर निशाना साधा ।
उन्होंने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जो कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित है ।  यह कितने सालों से अभी भी निर्माणाधीन है । मोदी जी बताएं कि यह कब बनकर पूरा होगा।
गौरतलब है कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण चीन के द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने मोदी जी के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण चीन से करवाए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि भारत देश के पहले उप प्रधानमंत्री जी का प्रतिमा का निर्माण चीन से कराया जा रहा है । भले ही मोदी जी सरदार वल्लभ भाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा बनवा रहे हैं लेकिन इसका निर्माणकर्ता वही है जो हमारे देश के लोगों के लिए  टी-शर्ट और जूतों का निर्माण करता है । इस तरह से वह प्रतिमा प्रतिमा भी मेड इन चाइना होगी। सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के पीछे मेड इन चाइना लिखा हुआ पाया जाएगा ।
उन्होंने मोदी सरकार की घोषणा पत्रों में कुल लिखित वादों  पर भी जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता से वादा किया था कि हर साल दो करोड़ रोजगार नौकरियों के रूप में भारत देश के बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा । असल में अभी तक के कार्यकाल में मोदी  सरकार ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है । इसके बदले देश में बेरोजगारी और महंगाई में बढ़ोतरी हुई है ।
राफेल मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राफेल घोटाला मोदी सरकार में किया गया सबसे बड़ा घोटाला है । लोग कहने लगे हैं कि चौकीदार ही चोर है । मोदी जी अभी तक राफेल मुद्दे पर अपने विचार को प्रकट नहीं किए है कि क्यों वह हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की जगह राफेल डील का ठेका रिलायंस कंपनी को दिया गया है ।

Related posts

Leave a Comment