ईरान से कच्चा तेल प्राप्त करता रहेगा भारत
भारत ईरान से कच्चा तेल आने वाले समय में भी आयात करता रहेगा आज इसकी अधिकारिक घोषणा ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ हुई मीटिंग के बाद कही।
ईरान भारत का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल निर्यातक है। हाल ही में ईरान ने भारत को कच्चा तेल आयात में कुछ नरमी भरत ने का वादा किया था जिसमें उधारी की मियाद बढ़ाने का वादा और साथ ही साथ तकरीबन मुफ्त जुलाई का वादा किया था इसके पश्चात भारत में इसी वर्ष ईरान से तेल आयात को बढ़ाने का फैसला किया था ।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अंतरराष्ट्रीय परमाणु संधि से ईरान के साथ निकलने का फैसला कर लिया था । जिसके बाद ईरान ने नए तरह से नियम शर्त एवं पाबंदी बनाकर उसे त्वरित रूप से लागू करने का ऐलान कर दिया था ।
डोनाल्ड ट्रंप ईरान के इस व्यवहार से काफी रुष्ट है । उन्होंने इस मामला को यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली में भी उठाया था और कहा था कि ईरान के इस फैसले से वह काफी नाराज हैं । अब डोनाल्ड ट्रंप का यह प्रयास है कि किसी तरह से ईरान से होने वाले तेल के आयात को सहयोगी देशों द्वारा कम कर दिया जाए या पूरी तरह से बंद कर दिया जाए और इसका दुष्प्रभाव ईरान पर पड़े ।
ईरान के विदेश मंत्री ज़रीफ ने कच्चा तेल आयात मामले पर भारत के विषय में बात करते हुए कहा कि ‘भारत का कच्चे तेल के आयात एवं ईरान से आर्थिक सहयोग को लेकर ईरान के प्रति हमेशा से ही सकारात्मक व स्पष्ट भाव रहा है । भारत के साथ ईरान के व्यापक सहयोगी रिश्ते हैं । जिसमें ऊर्जा सहभागिता भी शामिल है क्योंकि ऊर्जा जरूरतों को लेकर ईरान सदैव से ही भारत का एक विश्वसनीय और प्रमुख स्रोत रहा है ।’
विदेश मंत्री ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि ईरान भारत के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करना चाहता है ईरान भारत को तेल निर्यात करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है साथ ही साथ निर्यात दिल की मात्रा को भी बढ़ाने में सक्षम है ।
गौरतलब है कि भारत चीन के बाद ईरान का दूसरा सबसे बड़ा तेल खरीदने वाला देश है। भारत ईरान से तेल आयात में पहले ही कटौती कर चुका है, लेकिन अभी इस मामले पर या फैसला नहीं किया गया है कि ईरान से तेल आयात करना पूरी तरह से बंद कर दिया जाए ।

