एशियन गेम्स में भारत
१०वें एशियन गेम्स में भारत
१९ अगस्त २०१८ से इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में दसवें एशियन गेम्स के शुभारंभ ने राष्ट्र के लिए कई ऐतिहासिक क्षण लिए। भारत बहुमुखी प्रतिभाओं से संपन्न राष्ट्र है। जिसने कला ज्ञान विज्ञान से लेकर खेल तक के क्षेत्र में विश्व भर में अपना लोहा मनवाया। दसवाँ एशियन गेम्स महिलाओं के लिए खास रहा तो वहीं युवाओं ने कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाए।
शुरुआत पहलवान बजरंग ने स्वर्ण पर अपना मुहर लगाते हुए किया वहीं महिला पहलवान विनेश फोगाट भी जज़्बे के साथ उतरीं। व एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक अर्जित किया।
निशानेबाज शार्दुल विहान व निशानेबाज सौरभ ने एकाग्रता व दृढ़ता से स्वर्ण पदक पर निशाना साध कर भारत का तिरंगा लहराया।
एशियाड के भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक लाकर भाला फेंक नीरज चोपड़ा ने देश को एशियाड की इस स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक दिलाकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया।
जहां एक ओर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा तो वहीं घुड़सवार फवाद मिर्जा ,आशीष मलिक व जितेंद्र सिंह ने छत्तीस सालों बाद एशियाड के इस स्पर्धा में पदक लाकर इतिहास को दोहराया १९८२ में रघुवीर सिंह के २०१८ में भारत को एशियाड के इस प्रतिस्पर्धा में पदक मिला है।
देश की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना व पीवी सिंधु को एशियाड में क्रमश कांस्य व रजत से ही संतोष करना पड़ा।
दौड़ में भी भारत का रास्ता स्वर्ण से ही सुसज्जित हुआ पुरुषों की आठ सौ मित्र मीटर दौड़ में एथलीट मंजीत सिंह ने छत्तीस सालों बाद इस स्पर्धा में देश के नाम स्वर्ण लाकर इतिहास दोहराया ।
ट्रिपल जंप में अरपिंदर ने सोने की छलांग लगाई तो वहीं हेप्टाथलन में स्वप्ना ने स्वर्ण पर निशाना साधा ।
दसवीं एशियन गेम्स के दसवें दिन तक भारत का तिरंगा ग्यारह स्वर्ण बीस रजत तेईस कांस्य से सज चुका है ।

