60 के बाद इस तरह करें वजन कंट्रोल, शरीर रहेगा फिट, जानिये कैसेFeatured Article Knowledge Lifestyle 

60 के बाद इस तरह करें वजन कंट्रोल, शरीर रहेगा फिट, जानिये कैसे

इस दौर में जैसे जैसे लोगो का खान-पान बदल रहा है। तो उसमें लोग तमाम दिक्कतों से परेशान है। वहीं, जब लोगो की उम्र बढ़ने लगती है तो शरीर में कई तरह की समस्याएं घेरने लगती है। जिससे लोग परेशान हो जाते है। इनमें से एक समस्या है वजन बढ़ना। बता दें कि अगर 60 के बाद भी अपने वजन को कंट्रोल में रखते हैं तो आपकी बहुत सारी परेशानी का हल निकल सकती है। क्योंकि बढ़ा हुआ वजन कई बीमारियों को घेरता भी है। तो आइये आज जानते है कि कैसे आप 60 के बाद अपने वजन को कंट्रोल कर सकती है।

ना करें इस फूड का सेवन

अगर आप 60 के बाद खुद को फिट रखना चाह रहे है तो जंक फूड से आपको दूरी बनानी होगी। जहां रोज फास्ट फूड, कैंडी और प्रोसेस्ड स्नैक्स जैसे खाद्य पदार्थ खाने से वजन बढ़ जाता है। जो वजन घटाने में परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसे खाद्य पदार्थ आमतौर पर कैलोरी में हाई होते हैं और प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और खनिजों जैसे जरूरी पोषक तत्वों में कम होते हैं। इसलिए कोशिश करें की जंक फूड का सेवन कम करें।

नींद पूरी होना है जरूरी

वहीं, वजन को कंट्रोल रखने में नींद भी पूरी होना जरूरी चीज है। क्योंकि पर्याप्त नींद नहीं लेने से आपके वजन घटने की जगह वजन बढ़ सकता है। जिससे खासकर 60 के बाद शरीर को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। जानकारी के अनुसार पर्याप्त नींद न लेने से मोटापे की संभावना बढ़ जाती है और कई बार तो वजन घटाने में बाधा उत्पन्न होती है।

इससे रहेगी बॉडी फिट

हालांकि, बहुत से लोग उम्र बढ़ने के साथ आराम करना ज्यादा पसंद करते हैं। जो सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता। बता दे कि उम्र बढ़ने के साथ आपको फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी होता है। जिसको करने से आपकी बॉडी भी फिट रहेगी और मोटापा जैसी समस्या से भी दूर सकेंगे। इसलिए वजन को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना वॉक जरूर करें। वॉक करने से सिर्फ मोटापा ही नहीं बल्कि हड्डियों, जोड़ों, मांसपेशियों भी स्वस्थ बनी रहती है साथ-साथ यह वजन भी बढ़ने से रोके रहता है।

 

 

Related posts

Leave a Comment