Breaking News Featured Article News Sports Trending 

48 साल के विश्वनाथन आनंद फिर से बने शतरंज के विश्व चैम्पियन, जानिए प्रधानमंत्री के बधाई संदेश पर उन्होने क्या कहा

शतरंज के महान खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद ने अपने कैरियर में 14 साल बाद पहला रैपिड विश्व खिताब जीता है। उन्होने रियाद में मौजूदा विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराकर विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप खिताब जीता।

सन 1988 में भारत के पहले ग्रांड मास्टर बनने के बाद विश्वनाथन आनंद कई बार शतरंज विश्व चैम्पियनशिप जीता। इन्हीं शानदार उपलब्धियों की वजह से विश्वनाथन आनंद को भारत सरकार ने पहले राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया था।

इस विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप खिताब पर प्रधानमंत्री ने विश्वनाथन आनंद को बधाई देते हुये कहा कि आप हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं। पूरा भारत आप पर गर्व करता है।

 

प्रधानमंत्री के बधाई का धन्यवाद देते हुये विश्वनाथन आनंद ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। विशी ने आगे लिखा कि जब भी वे विजेता पोडियम पर भारत का राष्ट्रगान सुनते हैं, आँखों में खुशी के आँसू आ जाते हैं। तिरंगे को ऊपर फहरते देखना आपने आप में अद्भुद अनुभव होता है।

राष्ट्र गौरव के के लिए जीतने का जज्बा रखने वाले ऐसे खिलाड़ी निश्चय ही पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

Related posts

Leave a Comment