व्हेलFeatured Article 

समुद्र की सबसे बड़ी मछली व्हेल के पेट से निकला 22 किलो प्लास्टिक

प्लास्टिक दिन प्रतिदिन हमारे दैनिक जीवन में खतरे की घंटी बजाता जा रहा है। हमारे देश में न जाने कितने जानवरों की प्लास्टिक खाने से रोज मौत होती है। हाल ही में ऐसा मामला विश्व के अन्य देश इटली में सामने आया है। दरअसल इटली के सारडीनिया समुद्र में उसके तट पर एक 8 मीटर लंबी व्हेल मछली मृत मिली। जिसके पेट से 22 किलो प्लास्टिक का कचरा निकला है। जिसके बाद से वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फाउंडेशन ने भूमध्य सागर में प्लास्टिक के खतरे को लेकर चेतावनी जारी कर दी है।

समुद्री पर्यावरण के लिए काम करने वाले एक समूह ने जब मृत व्हेल की जांच पड़ताल की तो उन्होंने पाया कि व्हेल के पेट से जो प्लास्टिक कचरा बाहर निकला है। उनमें से ज्यादातर बिजली के कामों में इस्तेमाल होने वाली नली शॉपिंग बैग डिटर्जेंट पाउडर के पैकेट मछली पकड़ने वाले जाल आदि सामान भारी मात्रा में निकले हैं।

यह व्हेल मछलियों के लिए जन्नत कहे जाने वाले पैलागोस मरीन सेंचुरी के उत्तरी तट पर मिली है। वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फाउंडेशन ने कहा है कि समुद्र में बढ़ता प्लास्टिक प्रदूषण समुद्र के अंदर मौजूद जीवो के लिए खतरा बनता जा रहा है। पिछले 2 वर्षों में एशिया से लेकर यूरोप के समुद्री तटों पर पांच व्हेलों की मौत इसी कारण हो चुकी है। इसके पहले फिलीपींस के समुद्री तट पर एक मृत व्हेल पाई गई थी। जिसके पेट से 40 किलोग्राम प्लास्टिक का कचरा निकला था।

समुद्रों में प्लास्टिक के लिए बढ़ता खतरा समुद्रों के लिए मुसीबत बन सकता है। इसके लिए वर्ल्ड वाइड लाइफ फाउंडेशन ने आने वाले समय में समुद्रों में प्लास्टिक का कचरा रोकने के लिए उचित कदम उठाने की चेतावनी जारी की है।

Summary
समुद्र की सबसे बड़ी मछली व्हेल के पेड़ से निकला 22 किलो प्लास्टिक
Article Name
समुद्र की सबसे बड़ी मछली व्हेल के पेड़ से निकला 22 किलो प्लास्टिक
Description
हाल ही में ऐसा मामला विश्व के अन्य देश इटली में सामने आया है। दरअसल इटली के सारडीनिया समुद्र में उसके तट पर एक 8 मीटर लंबी व्हेल मछली मृत मिली।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment