2019 तक तैयार हों भारत-चीन सरहद की सड़कें, गृहमंत्री का निर्देश
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किसी भी हालत में 2019 तक भारत-चीन सीमा पर 23 सड़कों के निर्माण कार्य को पूरा करने का निर्देश भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सीमा सड़क संगठन, राष्ट्रीय परियोजनाएं निर्माण निगम लिमिटेड, सीपीडब्ल्यूडी और स्थानीय प्रशासन को दिया, ताकि भविष्य में चीन के साथ किसी तरह के सैन्य विवाद में लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक भारत की मजबूत स्थिति बनी रहे। गृहमंत्री ने कहा कि इस कार्य की निगरानी स्वयं उनका मंत्रालय करेगा।
गृहमंत्री के अनुसार डोकलाम पर चाहे जो भी हालात हों, भारत को अपनी सीमा पर दृढ़ और मजबूत रहने की जरूरत है ताकि आवश्यकता पड़ने पर हर तरीके से सेना लैस रहे। चीन के साथ 3,488 किमी लंबी सीमा पर भारत की 142 चौकियां हैं।

