Breaking News 

हृदय रोगी पाकिस्तानी बच्चों को दिया जाएगा वीजा : स्वराज

हृदय रोग से पीड़ित नवजात शिशुओं को भारत चिकित्सा वीजा जारी करेगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। विदेश मंत्री ने लाहौर के एक परिवार को यह आश्वासन दिया है। रोहान नाम के बच्चे की मां ने विदेश मंत्री से अनुरोध किया था।

सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा है, ‘हम नवजात के इलाज के लिए मेडिकल वीजा जारी करेंगे।’ उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिकों ने ट्वीट कर भारत से बच्चे को इलाज के लिए वीजा देने का अनुरोध किया था। रोहान की मां महविश मुख्तार ने ट्वीट किया है, ‘अपने बच्चे को जब गले लगाया तो वह मुस्कराया। वह जानता है कि वह मेरे साथ सुरक्षित है। मैं उसे बचाना चाहती हूं। मैं ऐसा करूंगी। वीजा दिलाने में मदद कीजिए।’

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच हाल के महीनों में पाकिस्तान से चिकित्सा वीजा के अनुरोध प्राप्त हुए हैं। बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिकों ने वीजा जारी करने का अनुरोध किया है। 15 अगस्त को स्वराज ने कहा था कि भारत वाजिब मामलों में वीजा जारी करेगा।

Related posts

Leave a Comment