Featured Article Trending हिन्दी लेख 

10 ऐसे तरीके जो आपका दिन बना सकते हैं

हम आपको ऐसे कुछ तरीक़े बताने जा रहें है जो आपके दिन को उपयोगी और सफल बना सकते हैं।

1. जल्दी उठना: सुबह की शुरुआत जल्दी होने से आपके पास अधिक समय मिलता है। जल्दी उठने से आप सुबह के कार्यों के अलावा अन्य कार्य भी अच्छे से कर सकते हैं।

2. मुस्कुराईए: सुबह उठते ही ही मुस्कुराईए, इससे दिन की शुरुआत सकारात्मक तरीके से होगी। अगर आप मुस्कराते हैं तो आस पास के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

3. ध्यान (मेडिटेसन): सुबह सुबह ध्यान लगाने से मन शांत रहता है और एकाग्रता बढ़ती है। मेडिटेसन से हमारी भावात्मक शक्ति भी बढ़ती है।

4. व्यायाम: कसरत को जीवन में आवश्यक बनाइये क्योंकि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन निवास करता है। जो सफलता के लिए बहुत आवश्यक है।

5. दैनिक कार्यों का लिस्ट: अगर हम सुबह उस दिन होने वाले कार्यों की एक सूची दिमाग में बना लें, तो उस दिन वह कार्य करने में आसानी रहती है, और दिन उपयोगी हो जाता है।

6. रूटीन बनना: अपने सुबह के कार्यों पर नियमित होना बहुत जरूरी है। अगर आप एक रूटीन का पालन करते हैं, तो आप बहुत सारे काम आसानी से कर सकते है।

7. सुबह का भरपूर नास्ता: सुबह का नास्ता स्वास्थ्यवर्धक और भरपूर होना चाहिए। अगर आप समुचित नास्ता करते हैं तो न केवल आप स्वस्थ रहेंगे बल्कि आपका दिन भी उत्पादक बनेगा।

8. इंटरनेट और स्मार्टफोन का सीमित उपयोग: जाने अनजाने में आजकल अधिकतर लोग अपना समय सुबह से ही स्मार्टफोन की वजह से जाया करते हैं। ऐसे में जीवन की जरूरी चीज़ें पीछे छुट जाती हैं।

9. एक समय में एक ही काम: सोश्ल मीडिया और स्मार्टफोन की वजह से आज की पीढ़ी में एकाग्रता का अभाव हो गया है। लोग मल्टी-टास्किंग की शेख़ी बघारते हैं, लेकिन वास्तव में यह अनुपयोगी आदत है।

10. अपने शौक और हुनर को आधा घंटा जरूर दें: सफल होने के लिए अपने जुनून को जगाए रखना जरूरी है। सुबह में अपने शौक या कौशल के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें।

(IndiaAlive के स्तंभकार Amit Srivastava के साथ बात-चीत पर आधारित)

Related posts

Leave a Comment