बारिश के मौसम में घूमने लायक भारत के 5 जगह
बारिश के मौसम में घूमने लायक भारत के 5 जगह
ओरछा, मध्यप्रदेश
ओरछा, मध्यप्रदेश का एक ऐसा शहर है जो घने जंगलों के बीच में बसा हुआ है| यह शहर बारिश के मौसम में घूमने लायक यह एक ऐतिहासिक दृष्टि से भी घूमने वाला जगह है| यहाँ पर भिन्न-भिन्न प्रकार के बनावट वाले मंदिर मौजूद हैं जो बारिश के मौसम में बेहद खूबसूरत लगते हैं| ओरछा में मेघना नदी की सातों धाराएं एकसाथ आकर मिलती है| इन धाराओं का संगम पर्यटकों का मन मोह लेती है| यह शहर बारिश के मौसम में घूमने लायक है|
लदाख, जम्मू और कश्मीर
जो सचमुच में बारिश का मजा कहीं दूर लेना चाहता हो, तो उसके लिए लदाख सबसे अच्छा विकल्प है| बारिश के मौसम में लदाख के खूबसूरती में चार चाँद लग जाता है| लदाख में प्रकृति अपना वास्तविक रूप दिखती है| यहाँ की Pangong Tso झील और ऊँचे-ऊँचे पहाड़, पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं| अगर आप भी अपने जीवनसाथी के हाथो में हाथ डालकर, बारिश में भींगने का मजा लेना चाहते है| तो आप लदाख जाने में संकोच ना करें|
डलहौजी, हिमाचल प्रदेश
डलहौजी की खूबसूरती का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकतें है कि यह जगह 5 पहाड़ों के ऊपर है| आप कल्पना कीजिये की बहुत सारे स्पोटर्स एडवेंचरके बीच में बारिश का कितना मजा आप ले सकते हैं| हरे-भरे पेड़-पौधें के बीच में आप झूला का मजा ले सकतें हैं|
शिलॉग, मेघालय
भारत का स्कॉटलैंड| शिलांग की खूबसूरती किसी से छुपी हुई नहीं है| खूबसूरत वादियां और ऊँचे ऊँचे हिल्स शिलॉन्ग की खूबसूरती को और बढ़ा देतें है| वाटरफॉल और लेक्स इस जगह की खाशियत है| यह शहर शोरगुल से काफी दूर है| जहां पर आप मानसिक शांति की अनुभूति प्राप्त कर सकते हैं| यह शहर बारिश के मौसम में घूमने लायक है|
गोवा, पणजी
गोवा के बारे में क्या कहना| यह शहर तो भारतीयों के अलावा विदेशी पर्यटकों के लिए भी बहुत खास है| दरअसल गोवा में हर मौसम में भीड़ होती है| लेकिन बारिश में मौसम में समुद्र के किनारे लहरों से खेलने का मजा ही अलग है| आप कल्पना कीजिये| ठंडी हवाओं और बारिश के फुहारों के बीच अपने हमसफ़र के साथ समुद्र के किनारे घूम रहें हैं|






