Breaking News 

हम शांति के हिमायती, लेकिन भारत गंभीर नहीं- पाक आर्मी चीफ बाजवा

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का कहना है कि पाक ने भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंधों को लेकर ‘‘सच्ची इच्छा’’ दिखाई है, लेकिन इसके लिए दूसरी तरफ से भी पहल की जरूरत है. जनरल बाजवा ने ये भी कहा कि पाक को ऐसी किसी भी कमजोरी को पहले ही खत्म कर देना चाहिए जो बाद में जाकर हमारे लिए खतरा बन जाए. इस दौरान उन्होंने कर्ज में डूबे पाकिस्तान और उसकी अर्थव्यवस्था को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की.

कमर जावेद बाजवा ने कराची में आयोजित सेमिनार ‘इंटरप्ले ऑफ इकोनॉमी एंड सिक्युरिटी’ विषय पर एक परिचर्चा में बोलते हुए यह भी कहा कि, ‘‘हमारे बाहरी मोर्चे पर लगातार बदलाव जारी है. पूर्व में आक्रामक भारत और पश्चिम में एक अस्थिर अफगानिस्तान के साथ, क्षेत्र ऐतिहासिक बोझ एवं नकारात्मक प्रतिस्पर्धा के कारण बंधक बना हुआ है.’’ उन्होंने कहा कि हालांकि, अफगानिस्तान की सीमा पर शांति के लिए हम राजनयिक, सैन्य और आर्थिक स्तर पर कई प्रयास कर रहे हैं. एफएटीए इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जिसके जरिए अफगानिस्तान में मानव सुरक्षा को अभूतपूर्व बढ़ावा मिला.

Related posts

Leave a Comment