‘शोले’, वो फिल्म जो टॉकीजो में एक साल तक लगी रही
शोले की शूटिंग के दौरान हेमा मालिनी के साथ बार-बार सीन करने के लिए धर्मेंद्र लाइट ब्वॉय को पैसे देकर अपने सीन खराब करा लेते थे। ताकि धर्मेंद्र को हेमा के साथ रोमांस का ज्यादा मौका मिल जाए।
गब्बर सिंह की खाकी वर्दी को मुंबई के चोर बाजार से खरीदा गया था। गब्बर को गंदे डाकू का लुक देने के लिए पूरी शूटिंग के दौरान वर्दी को एक भी बार नहीं धुला गया।
गब्बर नाम का डाकू सचमुच में चम्बल घाटी में हुआ था। उसके जीवन पर जया भादुड़ी के पिता ने ‘अभिशप्त चम्बल’ नामक किताब लिखी थी। वह पुलिसवालों को पकड़ कर नाक कान काट कर छोड़ देता था। फिल्म का गब्बर उसी से प्रेरित था।

शूटिंग के दौरान अमजद खान बेहद नर्वस थे। पहले शॉट के लिए ही उन्हें 40 रिटेक देने पड़े। उनकी आवाज भी यूनिट वालों को पसंद नहीं आई। उन्हें बाहर करने पर भी विचार किया गया था।
गब्बर का रोल पहले डैनी करने वाले थे, लेकिन वह फिरोज खान की फिल्म धर्मात्मा के लिए डेट दे चुके थे। इस फिल्म की शूटिंग अफगानिस्तान में होनी थी। फिरोज और रमेश सिप्पी दोनों अपने शेड्युल बदलना नहीं चाहते थे। लिहाजा डैनी के हाथ से शोले फिसल गई।
सूरमा भोपाली का नाम जावेद की उपज है। यह किरदार उन्हें भोपाल निवास के दौरान सूझा था। सूरमा भोपाली का किरदार भोपाल के एक वन अधिकारी की जिंदगी से लिया गया था
आज प्रसिद्ध हो चुकी जय-वीरू की जोड़ी, असल में सलीम खान के कॉलेज के समय में दो दोस्त थे।
फिल्म के निर्माता 1947 में जीपी सिप्पी कराची से बम्बई एक शरणार्थी की तरह आए थे। उनके पास शरीर पर पहने शर्ट के अलावा कुछ नहीं था। इस फिल्म ने उन्हें मालामाल कर दिया।
शोले फिल्म की कहानी मार्च 1973 से लिखना आरंभ हुई थी। रोजाना सुबह दस से ग्यारह बजे के बीच सलीम-जावेद तथा रमेश सिप्पी अपने को सिप्पी फिल्म लेखन कक्ष में बंद कर लेते थे। घंटों चर्चा करते थे। इस दौरान चाय-सिगरेट और बीयर की ढेर सारी बोतलें खाली हो जाती थी।
1999 में बीबीसी ने शोले को ‘फिल्म ऑफ द मिलेनियम’ कहा। ये खिताब ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट के एक पोल के आधार पर दिया गया। फिल्म की लाइनें एक चलन की तरह ट्रक और ऑटोरिक्शा पर देखी जाती हैं।

Writer, Storyteller, Dreamer



