Featured Article health 

कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करती है,’लौंग’

1- लौंग के तेल में नमक मिलाकर सिर पर लगाने से ठंढक का एहसास होता है।

2- नारियल के तेल में इसके तेल की 8-10 बूँद डालकर, सिर पर मालिश करना चाहिए। इससे सिर दर्द में राहत मिलती है एवं नींद भी
अच्छी आती है। इससे अवसाद, याददाश्त की कमी, तनाव आदि में भी लाभ पहुँचता है।
3- कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने में लौंग भी कारगर होता है। यह हृदय रोगों से रोकथाम में लाभदायक होता है।

4- अगर आपके दांतों में दर्द हो तो आप लौंग का इस्तेमाल करें, आपको दर्द से राहत मिलेगी। लौंग का तेल मसूड़ों में दर्द और माउथ अल्सर की आरम्भिक अवस्था के लिए अत्यन्त ही लाभकारी है।

5- इसी तरह ये साँसों की बदबू दूर करने के लिए भी लाभकारी है। इसे रूई के फाहे से दाँत में लगाना ठीक होता है।

6- एन्टीसेप्टीक (Antiseptic) गुणों के कारण इसे चोट, घाव, खुजली और संक्रमण आदि में लगाने से लाभ मिलता है। कीट काटने या डंक मारने वाली जगह पर इसे लगाने से तुरंत आराम पहुँचता है।लेकिन ध्यान रखें यदि आपकी त्वचा ज्यादा संवेदनशील है तो इसका इस्तेमाल नहीं करें।

7- अगर आपको सर्दी लगी हो तो ऐसे में आप लौंग के तेल की 10 बूंदों को शहद में मिलाएं और दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें। इससे सर्दी में राहत मिलती है।

8- अगर सर्दी-जुकाम आपका पीछा नहीं छोड़ रहा है तो आप इसकी चाय पीएं, आपको लाभ मिलेगा। कई बार इसमें में लौंग चबाने की सलाह दी जाती है। इससे सांसों की बदबू भी दूर होती है।

तो देखा आपने दोस्तों, साधारण और छोटी सी देखने वाली लौंग में कितने सारे गुण छुपे होते है।
हमे कमेंट करके जरूर बताइए की आपको हमारे द्वारा दी गया जानकारी कैसी लगी?

Summary
कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करती है,'लौंग'...........India Alive
Article Name
कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करती है,'लौंग'...........India Alive
Description
अगर सर्दी-जुकाम हो गया है तो आप लौंग की चाय पीएं, आपको लाभ मिलेगा। कई बार इसमें में लौंग चबाने की सलाह दी जाती है। इससे सांसों की बदबू भी दूर होती है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment