Breaking News 

शाह के बाद लेफ्ट को चुनौती देने आज केरल की सड़क पर उतरेंगे योगी

केरल में RSS-BJP के कार्यकर्ताओं की हो रही हत्याओं के खिलाफ बीजेपी ने जनसुरक्षा यात्रा शुरू किया है. बीजेपी की जनसुरक्षा यात्रा में दूसरे दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हो रहे हैं. योगी कीचेरी से कन्नूर के बीच करीब 10 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे.

बता दें मंगलवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने केरल के कन्नूर के पयन्नुर से त्रिवेंद्रम तक के लिए इस यात्रा का आगाज किया और खुद भी 10.4 किमी की पदयात्रा की. शाह के साथ केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस भी नजर आए. बीजेपी की जनसुरक्षा यात्रा 15 दिनों तक चलेगी और केरल के 11 जिलों से होकर गुजरेगी.

आपको बता दें कि बीजेपी प्रमुख अमित शाह ने उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ सीपीएम की हिंसा के खिलाफ बुधवार से सभी राज्यों की राजधानियों में दो सप्ताह की ‘पदयात्रा’ की घोषणा की है. आज से देश भर के सभी राज्यों की राजधानी में बीजेपी कार्यकर्ता दो सप्ताह के लिए सड़क पर उतरकर केरल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे.

Related posts

Leave a Comment