Bollywood Entertainment International Affairs 

राजनीति में शामिल हुआ तो,वडोदरा से चुनाव लडूंगा-विवेक ओबरॉय

दोस्तों, हम बात करने जा रहे हैं! नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म के बारे में। जो की आजकल नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर काफी चर्चा में है और हो भी क्यों ना फिल्म जिसके बारे में उसके नाम की धूम पूरी दुनिया में है। पूरी दुनिया उसके नाम का लोहा मानती है। उन पर आने वाली फिल्म मोदी, जिसमें मोदी का किरदार निभा रहे हैं, अभिनेता विवेक ओबरॉय।
उनका कहना है कि अगर वह राजनीति में शामिल हो जाते हैं तो वे 2024 में वडोदरा से चुनाव लड़ेंगे। उमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मोदी’ को शुक्रवार को ‘उच्च न्यायालय’ ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इंकार कर दिया।

विवेक ओबरॉय के अनुसार यह फिल्म एक व्यक्ति की प्रेरणादायक कहानी है साथ ही साथ ये एक सफर भी है। जो एक चाय वाले से देश के प्रधानमंत्री बनने तक के नरेंद्र मोदी के सफर को दिखाती है। कैसे यह शख्स दुनिया के महान नेताओं में से एक बन गया।
सुरेश ओबेरॉय  ने कहा कि उनके सुपुत्र विवेक ओबरॉय किस्मत के बहुत ही धनी हैं, जो उन्हें ऐसी महान हस्ती का किरदार करने का मौका मिला है जिसे पूरी दुनिया में प्यार से नवाजा जाता है।फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं सुरेश ओबरॉय और संदीप सिंह।बहरआल, फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। और देखना ये है की फिल्म कैसा रिस्पांस देती है ।
प्रंधानमंत्री मोदी जी के एक  पुत्र,भाई,नेता और सेवक जैसे अलग-अलग पहलुओ पर प्रकाश डालने की कोशिश फिल्म में की जायेगी| दोस्तों, देखा जाए तो नरेंदर मोदी की ज़िंदगी हमे बहुत ही प्रभावित करती है | आपकी क्या राय है हमे लिख भेजे कमेंट बॉक्स में|

Related posts

Leave a Comment