कमलनाथFeatured Article politics 

कमलनाथ के करीबियों पर छापेमारी के लिए ली गई थी सीआरपीएफ की मदद

रविवार की रात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों पर रात को 3:00 बजे के लगभग आयकर विभाग ने छापामारी की। जिससे वहां पर हड़कंप मच गया। आम तौर पर आयकर विभाग अपने छापामारी के लिए स्थानीय पुलिस की मदद लेता है। मगर कमलनाथ की करीबियों पर छापामारी के लिए आयकर विभाग ने एक नया हथकंडा अपनाया। छापेमारी के दौरान सीआरपीएफ के हथियारबंद जवान देखे गए।

कुछ चश्मदीदों ने बताया कि कमलनाथ के पूर्व विशेष अधिकारी प्रवीण कक्कड़ के इंदौर के विजय नगर स्थित आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान सीआरपीएफ के हथियारबंद जवान तैनात देखे गए। जबकि मध्य प्रदेश की स्थानीय पुलिस की टुकड़ी घर से 200 मीटर दूरी पर तैनात थे। आयकर विभाग के दिल्ली टीम द्वारा इस छापेमारी को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया गया।

प्रवीण कक्कड़ घर के अलावा आयकर विभाग की दिल्ली इकाई ने 5 अन्य जगहों पर भी छापेमारी की। जिनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के पूर्व विशेष अधिकारी का दफ्तर तथा अन्य संबंधियों के परिसर भी शामिल थे। ऐसा अनुमान लगाया गया कि लोकसभा चुनाव से पूर्व इस छापेमारी के दौरान आयकर विभाग को निवेश के कई दस्तावेज तथा भारी मात्रा में नकदी भी बरामद हुई है। हालांकि स्थानीय अधिकारी जो आयकर विभाग से संबंधित है वह इस बारे में कुछ भी बताने में असमर्थता जता रहे हैं। उनका कहना है कि इस पूरे छापे की अगुवाई आयकर विभाग की दिल्ली इकाई कर रही है। ऐसे में जब तक हमें परमिशन नहीं दी जाती हम इस पर कुछ नहीं कह सकते।

कमलनाथ के करीबी प्रवीण कक्कड़ का नाम हॉस्पिटलटी के साथ कई अन्य कारोबारियों के साथ जुड़ा है। वह मध्य प्रदेश के पुलिस के पूर्व सेवा अधिकारी रह चुके हैं। राजनीतिक एवं प्रशासनिक गलियारों में उनकी काफी पैठ मानी जाती है। जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार का गठन हुआ तो प्रवीण कक्कड़ को मुख्यमंत्री कमलनाथ का विशेष अधिकारी चुना गया मगर लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Summary
कमलनाथ के करीबियों पर छापेमारी के लिए ली गई थी सीआरपीएफ की मदद
Article Name
कमलनाथ के करीबियों पर छापेमारी के लिए ली गई थी सीआरपीएफ की मदद
Description
प्रवीण कक्कड़ के इंदौर के विजय नगर स्थित आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान सीआरपीएफ के हथियारबंद जवान तैनात देखे गए।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment