लंच पर बनाएं दही भिण्डी की सब्जी, बस है आसान सी रेसिपी, जानियेंFeatured Article Knowledge Lifestyle 

लंच पर बनाएं दही भिण्डी की सब्जी, बस है आसान सी रेसिपी, जानियें

हम सभी जानते है कि गर्मी के इस मौसम में बाजार में कुछ ही सब्जियां उपलब्ध होती हैं। जो सभी को पसंद आती हैं। इन्हीं में से एक है भिंडी जिसे आप कई तरह से बना कर खा सकते हैं। ऐसे में आज मैं आपके लिए लंच में दही भिंडी की सब्जी। जो खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। जिसे आप चाहे तो घर पर ट्राई कर सकते है। आइये जानते इस सब्जी को बनाने की रेसपी।

ये चाहिए सागग्री

  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 2 कप भिंडी
  • 2 प्याज, कटा हुआ
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच उड़द दा
  • 12 करी पत्ते
  • 2 हरी मिर्च
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 कप दही
  • 1 छोटा चम्मच सरसों

बनाने की विधि

सबसे पहले आपको पैन में तेल गर्म करना है और भिंडी डालकर फ्राई करना है। इसके बाद आपको इसमें प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करना है। अब इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद आपको इसमें दही मिलाना है और अच्छे से मिक्स करना है।

ये है तड़का लगाने का तरीका

तड़का लगाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी लें। फिर उसमें राई, उरद दाल, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। सभी मसालों को अच्छे से भून लें और अब इस तड़के को भिंडी के दही में डालकर सर्व करें।

Related posts

Leave a Comment