घर पर बनाएं सोया पनीर की सब्जी, शरीर के लिए होती है लाभदायक, पढ़ियेFeatured Article Knowledge 

घर पर बनाएं सोया पनीर की सब्जी, शरीर के लिए होती है लाभदायक, पढ़िये

वैसे तो आपने पनीर की सब्जी तो खूब खाई होगी पर क्या आपने सोया पनीर की सब्जी खाई है। आपको बता देे कि सोया पनीर सोयाबीन के दूध से बनता है। बता दें कि टोफू को सोया पनीर के नाम से भी जाना जाता है। तो चलिए जानते है टोफू या सोया पनीर में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में जो हमारे शरीर के लिए लाभदायक होते है। सोया पनीर को खाने से कीडनी के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइये जानते है कि कैसे आप इस सब्जी को घर पर बना सकते है।

सोया पनीर की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

दो कटोरी -सोया पनीर क्यूब्स
दो टमाटर
दो प्याज
दो टी स्पूनलहसुन-हरी मिर्च पेस्ट
दो टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टी स्पून हल्दी
एक 1 टी स्पून धनिया पाउडर
3/4 टी स्पून जीरा पाउडर
एक टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
एक टी स्पून पनीर मसाला
एक टी स्पून साबुत जीरा
दो से तीन हरी धनिया पत्ती
तेल जरूरत के मुताबिक
नमक स्वादानुसार

सब्जी बनाने की विधि

सोया पनीर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को लें और उसके एक एक इंच के चौकोर टुकड़े कर लिजिए। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें पनीर के टुकड़े डालकर धीमी आंच पर लाइट ब्राउन होने तक फ्राई करें। पनीर फ्राई होने के बाद उन्हें एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें। इसके बाद टमाटर को काटें और मिक्सर की मदद से पीसकर उसकी प्यूरी तैयार कर लें। अब प्यूरी को भी एक बाउल में निकालकर रख दें।पनीर फ्राई होने के बाद उन्हें एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें।

गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें

फिर इसके बाद टमाटर को काटें और मिक्सर की मदद से पीसकर उसकी प्यूरी तैयार कर लें। प्यूरी को भी एक बाउल में निकालकर रख दें। अब तेल वाली कड़ाही में थोड़ा सा तेल और डालें और उसमें जीरा डालकर भू लें। जब जीरा चटकने लगे तो उसमें प्याज के बारीक टुकड़े डालें और भू लें। अब प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक भूने। इसके बाद उसमें टमाटर की प्यूरी डालें और पकने दें। प्यूरी में जब हल्का उबाल आना शुरू हो जाए तो हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर समेत अन्य सूखे मसाले डालकर पकने दें।

ग्रेवी में अच्छें तरह से करें मिक्स

इसके बाद ग्रेवी में थोड़ा-थोड़ा पानी भी डालते जाएं। जब ग्रेवी अच्छी तरह से तैयार हो जाए और उसमें बढ़िया उबाल आने लगे तो पहले से फ्राई कर रखे हुए पनीर के टुकड़े डालें और ग्रेवी में अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद करीब पांच मिनट तक सब्जी और पकाएं फिर इसके बाद गैस को बंद कर दें। आपकी सब्जी तैयार है।

 

Related posts

Leave a Comment