Breaking News 

राफेल की रफ्तार से रिश्ता बढ़ाना चाहता है फ्रांस

तीन दिन के भारत दौरे पर आए फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-मार्क एरॉल्ट ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक साझेदारी को और आगे ले जाने के अलावा सुरक्षा व आतंकवाद जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए एरॉल्ट ने कहा कि उनका देश भारत के साथ राफेल की रफ्तार से संबंध बढ़ाना चाहता है। उल्लेखनीय है कि भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का सौदा किया है। इससे दोनों देशों के रक्षा संबंधों में और मजबूती आई है।

Related posts

Leave a Comment