Breaking News 

वायरल वीडियो के जवान के दोस्त का सच

बीएसएफ के एक जवान के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है. जवान ने सवाल खड़ा किया है कि जवानों की सुविधा पर करोड़ खर्च होने के बाद खाने में उन्हें किया मिलता है.

 इसके बाद अब जोधपुर संभाग के बाड़मेर के छोटे से गांव जागसा के रहने वाले और बीएसएफ जवान यादव के साथी खंगटा राम चौधरी ने उन्हें मिलने वाली खाद्य सामग्री और सुविधाओं पर खुलासा किया है. जिसे सुनकर आप भी एक बार सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि इस जवान ने अपनी सेवा में कितनी तकलीफें देखी होंगी.

हालांकि 30 दिसंबर को इस जवान ने वीआरएस ले लिया है. जवान खंगटा राम का कहना है कि जवानों की हालत सीमा पर बेहद खराब हैं. ऐसा खाना खाने के लिए दिया जाता है जिसे समान्य आदमी नहीं खा सकता. वहां पर जीने की मजबूरी में जवान ऐसा खराब खाना खा रहे हैं.

Related posts

Leave a Comment