GREF कैंप पर आतंकी हमला, 3 की मौत
जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में एलओसी के पास बटाल गांव में जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स (जीआरईएफ) कैंप पर आतंकी हमला हुआ है. ये हमला एलओसी से सटे इलाके में स्थित कैंप पर रात 1 से 2 बजे के बीच हुआ है. इस हमले में 3 कर्मचारियों की मौत की खबर है. यै तीनों जीआरईएफ के लिए काम कर रहे मजदूर बताए जा रहे हैं. कैंप में अंदर सर्च ऑपरेशन चल रहा है. हालांकि अभी फायरिंग की आवाज सुनाई नहीं दे रही है. आतंकियों के छुपे होने की आशंका के मद्देनजर सुरक्षाबल पूरी सर्तकता बरत रहे हैं.
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. अब कैंप के अंदर से फायरिंग की आवाज नहीं आ रही है. अभी तक आतंकियों की लोकेशन का भी पता नहीं लग पाया है. कश्मीर में सेना के सभी कैंपों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. GREF बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन का हिस्सा है और सीमा से सटे इलाकों में सड़क निर्माण के काम में लगा था.

