Breaking News 

रक्षा मंत्रालय ने समुद्र में भारत को महाशक्ति बनाने की कवायद तेज की

समुद्र के रास्ते भारत में किसी भी तरह के आतंकी हमले को रोकने के लिए जल्द ही इंडियन नेवी और इंडियन कोस्ट गार्ड में 140 वॉरशिप को शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

बता दें कि भारत कई बार आसानी से आतंकियों के निशाने पर आ चुका है, चाहे वह 26/11 हो या मुंबई की लोकल ट्रेनों में एक के बाद एक हुए सीरियल ब्लास्ट। ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों, इसके लिए देश की सभी सुरक्षा एजेंसियां लगी हैं। इसके अलावा समुद्र के मार्ग को पूरी तरह घेरने के लिए भारतीय नौसेना और इंडियन कोस्ट गार्ड में 140 नए वॉरशिप शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इसमें इंडियन नेवी के खाते में 60 वॉरशिप, जबकि इंडियन कोस्ट गार्ड में 80 वॉरशिप आएंगी। सूत्रों की मानें तो भारतीय नौसेना के पास फिलहाल 140 वॉरशिप हैं, जबकि इंडियन कोस्ट गार्ड के पास 120।

बता दें कि 26/11 का हमला जिसमें आतंकियों ने समुद्री रास्ते से शहर में घुसपैठ की थी। इसके बाद से इंडियन नेवी समुद्र पर इस तरह नजर गड़ाए है कि परिंदा भी पर न मार सके। इसी दिशा में इंडियन नेवी समुद्र में भारत को महाशक्तिशाली बनाने के लिए एक के बाद एक बड़े कदम उठा रही है। गौरतलब है कि 21 नवंबर को भारत का सबसे विशाल युद्धपोत आईएनएस चेन्नै इंडियन नेवी में शामिल किया गया था।

इसके पहले आईएनएस कोलकाता युद्धपोत और आईएनएस कोच्चि को इंडियन नेवी में शामिल किया गया था। सूत्रों की मानें तो अब इंडियन नेवी और कोस्ट गार्ड जानकारियं साझा करने के लिए कई नई तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं। इसके अलावा जानकारी साझा करने के लिए जॉइंट ऑपरेशन सेंटर की भी शुरुआत की गई है। इसमें समुद्र में उठने वाली छोटी से छोटी हलचल की खबर पल भर में सभी सुरक्षा एजेंसियों को पहुंच जाएगी।

Related posts

Leave a Comment