Bollywood Entertainment Featured Article 

यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है मोदी की बायोपिक का ट्रेलर

अगले कुछ दिनों तक हिंदुस्तान में केवल दो नाम सुनने को मिलेंगे| पहला आईपीएल और दोसरा नरेंद्र मोदी| जी हाँ दोस्तों, मोदी की बायोपिक के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है| 11 मिलियन से ज़्यादा व्यूज अभी तक इस पर आ चुके है| लोग अपने-अपने तरह से इस फिल्म के बारे में अपनी राय दे रहे है|
आज हम आपको बताने जा रहे है फिल्म से जुडी कुछ ऐसी बातें जो आपको शायद न पता हो |

नरेंद्र मोदी एक संन्यासी के रूप में

1975 में इमरजेंसी का दौर

2002 का गुजरात दंगा

मोदी जब कश्मीर में थे (प्रचारक के तौर पर)

पाकिस्तान के हमले पर रिएक्शन

आइए जानते है फिल्म से जुडी कुछ ख़ास बातें

1-फिल्म का पोस्टर 27 भाषाओं में लांच किया गया था ताकि हर भाषा के लोग फिल्म से जुड़ सकें।
2-पीएम मोदी के रोल के लिए पहले परेश रावल को चुना गया था लेकिन फिर किसी समस्या के कारण यह रोल विवेक ओबरॉय को मिल गया।
3-फिल्म की शूटिंग गुजरात दिल्ली,हिमांचल प्रदेश जैसी जगहों पर की जा रहे है|

4-फिल्म में दर्शन कुमार भी एक एहम किरदार कर रहे हैं। दर्शन कुमार, वही हीरो हैं जिन्होंने फिल्म मैरिकोम में उनके पति की भूमिका और सरबजीत में एक पाकिस्तानी वकील की भूमिका निभाई थी||फ‍िल्‍म में अमित शाह का रोल अभिनेता मनोज जोशी निभा रहे हैं. वहीं जरीना वहाब पीएम मोदी की मां हीराबेन के रोल में नजर आ रही हैं|
सुरेश ओबेरॉय ने कहा कि उनके सुपुत्र विवेक ओबरॉय किस्मत के बहुत ही धनी हैं, जो उन्हें ऐसी महान हस्ती का किरदार करने का मौका मिला है जिसे पूरी दुनिया में प्यार से नवाजा जाता है।फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं सुरेश ओबरॉय और संदीप सिंह।

बहरआल, फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है। और देखना ये है की फिल्म कैसा रिस्पांस देती है ।
दोस्तों, आपको को हमारे द्वारा दी गयी जानकारी कैसी लगी। हमे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिख भेजे।

Related posts

Leave a Comment