Bollywood Entertainment Social Media Trending 

अक्षय कुमार की ‘केसरी’ को बड़ा झटका

अक्षय कुमार की केसरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका था और इसे देखने के बाद यह कहा जा रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाने जा रही है लेकिन अक्षय कुमार की केसरी के लिए एक बुरी खबर सामने आई जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है।अक्षय कुमार की ‘केसरी’।

ऑनलाइन लीक हो गई अक्षय कुमार की केसरी –

दरअसल 21 मार्च को रिलीज होने वाली अक्षय कुमार की फिल्म केसरी रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई जिसके कारण फिल्म को काफी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। जी हां खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार की फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है जिसके कारण बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म उतना धमाल नहीं मचा पाएगी जितना इस फिल्म के ट्रेलर को देखते हुए आकलन किया गया था।

अक्षय कुमार की केसरी फिल्म पायरेसी का शिकार हो गई और इससे फिल्म के प्रड्यूसर को भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

अक्षय कुमार की केसरी फिल्म को क्रिटिक्स के रिव्यू भी काफी अच्छे मिले थे और फिल्म का ट्रेलर भी काफी दमदार था। जिसे देखकर बॉलीवुड पंडितों के द्वारा यह आकलन लगाया गया था कि फिल्म 100 करोड़ के क्लब में बहुत जल्दी शामिल हो जाएगी।

क्योंकि होली के त्यौहार को देखते हुए इसे बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन मिलता, लेकिन पार्टी का शिकार होने के कारण अक्षय कुमार की केसरी को बड़ा झटका लगा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परिणीति चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं।

ह्रदय रोग से बचाव करता है, दालचीनी का प्रयोग

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि कोई फिल्म पायरेसी का शिकार हुई हो और उसे ऑनलाइन लीक कर दिया गया हो, इससे पहले कंगना रनौत की मणिकर्णिका, रणवीर सिंह की सिंबा, और टोटल धमाल जैसी फिल्मों को भी ऑनलाइन लीक का ख़ामियाजा भुगतना पड़ा है।

 रंग लगे हुए नोट क्या सच में नहीं बदलेगा बैंक?

,

Related posts

Leave a Comment