Breaking News 

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिला में सोमवार को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया.

 रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवाद रोधी अभियान शुरू करने के बाद शाम करीब आठ बजे अनंतनाग के वनीहामा गांव में मुठभेड़ शुरू हुई.
 उन्होंने बताया कि जवाबी गोलीबारी में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया.

 

Related posts

Leave a Comment